- Home
- Chhattisgarh
- शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन नेपाल : छत्तीसगढ़ रायपुर के कवि, गीतकार एवं लेखक रामचंद्र श्रीवास्तव को मिला ‘मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि’ सम्मान
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन नेपाल : छत्तीसगढ़ रायपुर के कवि, गीतकार एवं लेखक रामचंद्र श्रीवास्तव को मिला ‘मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि’ सम्मान

👉 • रामचंद्र श्रीवास्तव को इस सम्मान के पूर्व भी अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.इनकी अनेकों एकल एवं साझा कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी है.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़
नेपाल [काठमांडू] की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘शब्द’ द्वारा छत्तीसगढ़ के लब्धप्रतिष्ठत कवि रामचंद्र श्रीवास्तव को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ सम्मान से अलंकृत किया गया. यह सम्मान रामचंद्र श्रीवास्तव को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए दिया गया.
‘शब्द’ द्वारा यह सम्मान नेपाल-भारत मैत्री विकास, हिंदी-नेपाली मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिवर्ष देश-विदेश के साहित्यकारों व शिक्षकों को दिया जाता है.

यह सम्मान नेपाल-भारत सहित पांच देशों के लगभग एक हजार से भी अधिक साहित्यिक एवं शैक्षणिक प्रतिभाओं को ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ तथा ‘मातृभाषा गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया.
‘शब्द’ के अध्यक्ष आनंद गिरी मायालु ने सभी सम्मानित रचनाकारों को बधाई देते हुए कहा कि-
‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन’ का उद्देश्य है कि प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर उनमें नव ऊर्जा का संचार करना है.
रामचंद्र श्रीवास्तव एक संवेदनशील कवि हैं. कवि का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना ‘शब्द’ संस्था के लिए अत्यंत गौरव का विषय है. इनकी कविताएं समाज को सकारात्मक दिशा और प्रेरक संदेश देती है. हम इन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
इस उपलब्धि पर रामचंद्र श्रीवास्तव को उनके साहित्यिक मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)