- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [रायपुर] की संभावनाशील कवयित्री श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ को नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘शब्द’ द्वारा ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ [रायपुर] की संभावनाशील कवयित्री श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ को नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘शब्द’ द्वारा ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया

👉 • ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आयोजित श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [रायपुर]
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘शब्द’ के तत्वावधान में देश-विदेश के हजारों कवि, साहित्यकार, पत्रकार और शिक्षकों की उपस्थिति में ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ भव्यता के साथ मनाया गया.
‘शब्द’ का उद्देश्य है कि- नेपाल भारत मैत्री विकास बुद्ध सर्किट तथा रामायण सर्किट के प्रचार-प्रसार, मिथिला एवं अवध संस्कृति के संरक्षण संवर्धन तथा प्रवर्धन, देवनागरी लिपि के संरक्षण, नेपाली तथा हिंदी भाषा के संयुक्त वैश्विक प्रसार तथा देश-विदेश की भाषा साहित्य कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनको अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है.
सम्मान की इस कड़ी में छत्तीसगढ़ [रायपुर] की प्रगतिवादी कवयित्री श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ को भी ‘शब्द प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया. निशा जी अपनी लेखनी और रचनाओं द्वारा निरंतर सक्रिय हैं. हिंदी के प्रचार-प्रसार में कार्यरत रहते हुए इनकी अब तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. दसवीं कृति प्रकाशनार्थ है.

श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ को ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ प्राप्त होने पर उनके साहित्यिक शुभचिंतकों के अलावा ‘वक्ता मंच’ की तरफ से राजेश पराते, शुभम साहू, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, दुष्यंत साहू और हेमलाल पटेल ने बधाई दी है.
ये जानकारी ‘वक्ता मंच’ के अध्यक्ष राजेश पराते ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)