- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [जुनवानी-भिलाई] : शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि पर कार्यशाला : विद्यार्थियों की सृजनशीलता एवं स्वत: सीखने की प्रवृति के लिए की गई प्रदर्शनी
छत्तीसगढ़ [जुनवानी-भिलाई] : शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि पर कार्यशाला : विद्यार्थियों की सृजनशीलता एवं स्वत: सीखने की प्रवृति के लिए की गई प्रदर्शनी

👉 • विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वर्षा ठाकुर एवं व्याख्याता श्रीमती प्रतिमा भारद्वज के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के चट्टानों, रेत, मिट्टी, कोरल, सीप, शंख और बीजों की प्रदर्शनी लगाई गई.

👉 • इस प्रदर्शनी में लगभग 150 किस्म के बीजों का संग्रहण विद्यार्थियों द्वारा किया गया था.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [जुनवानी-दुर्ग]
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी ,भिलाई जिला दुर्ग में विद्यार्थियों की सृजनशीलता और स्वयं करके सीखने की प्रवृति बढ़ाने के उद्देश्य प्राचार्य श्रीमती वर्षा ठाकुर की मार्गदर्शन एवं व्याख्याता श्रीमती प्रतिमा भारद्वाज के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के चट्टानों ,रेत ,मिट्टी , कोरल , सीप ,शंख और बीजों की प्रदर्शनी लगायी गई है । लगभग 150 किस्म के बीजों का संग्रहण विद्यार्थियों द्वारा किया गया है । जिसमें विभिन्न प्रकार के फूल , फल , साग सब्जी , खाद्यान्न , दलहन तिलहन शामिल है । सामाजिक विज्ञान विषय में विद्यार्थियों को अपने आस पास के परिवेश से जोड़ने और अपनी संस्कृति को जानने के लिए हर वर्ष एक विशेष विषय को लेकर शिक्षा सत्र के प्रारंभ से प्रयोजना कार्य दिया जाता है।

👉 • प्राचार्या श्रीमती वर्षा ठाकुर ने कहा कि ‘बीजों और चट्टानों का संकलन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण प्रेम और रचनात्मकता को विकसित करता है’
इस वर्ष का विषय बीज संग्रहण है । चट्टानों ,रेत ,मिट्टी , कोरल , सीप ,शंख का संग्रहण स्वयं प्राचार्य द्वारा किया गया है । लगभग 90 किस्म के पत्थर , 42प्रकार के कोरल और शिप , 24 स्थानों के अलग अलग रंग के समुद्री , नदी ,मरुस्थलीय और पहाड़ी रेत और मिट्टी शामिल है।
प्राचार्य श्रीमती वर्षा ठाकुर ने बताया कि बीजों और चट्टानों का संकलन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण प्रेम और रचनात्मकता को विकसित करता है। यह गतिविधि उन्हें प्रकृति के निकट ले जाकर सीखने को आनंददायक और सार्थक बनाती है। उन्होंने ने बताया कि प्रदर्शनी अभी तीन चार दिन लगा रहेगा।
श्रीमती प्रतिमा भारद्वज ने कहा कि-
इस प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में जैव विविधता की समझ बढ़ेगी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा.
शुभी, स्नेहा यादव, सुहानी, नंदनी, कान्हा, अरमान, निशांत, कार्तिक एवं अनेकों बच्चों ने कहा कि बीजों के संग्रहण में बड़ा आनंद आया. हम संकलन का कार्य साल भर करते रहेंगे.
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री राकेश नागदेव वार्ड पार्षद श्री मुकेश अग्रवाल ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की समझ बढ़ती है सीखना सीखाना आसान हो जाता है ।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्रीमती सरस्वती साहू ,श्री फूलचंद साहू , श्री भूखऊ साहू जी व्याख्याता श्रीमती प्रतिभा बुरहान , निहारिका कर्महे , प्रतिमा भारद्वाज , रूपेश्वरी साहू , बी मैथ्यू , लुबना परविन ,श्री संजय यादव ,श्रीमती रूखमणी विश्वकर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही।
☝ • प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यालय के विद्यार्थी
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)