- Home
- Chhattisgarh
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : ‘न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर’ ने महिला पत्रकार कोमल धनेसर, अनुभूति भाकरे, संगीता मिश्रा और भावना पांडे को ‘वुमन इंस्पिरेशन’ से सम्मानित किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : ‘न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर’ ने महिला पत्रकार कोमल धनेसर, अनुभूति भाकरे, संगीता मिश्रा और भावना पांडे को ‘वुमन इंस्पिरेशन’ से सम्मानित किया

👉 • ‘आईबीसी 24’ भिलाई ब्यूरो प्रमुख कोमल धनेसर, पत्रकार अनुभूति भाकरे, ‘हरिभूमि’ की रिपोर्टर संगीता मिश्रा तथा ‘छत्तीसगढ़ क्रॉनिकल’ भिलाई की ब्यूरो प्रमुख भावना पांडे को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर ‘वुमन इंस्पिरेशन’ से सम्मानित किया गया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर द्वारा रविवार को भिलाई में कार्यरत महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह प्रेस क्लब भवन, नेहरू रोड सुपेला में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़ी महिला पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आईबीसी 24 भिलाई ब्यूरो की कोमल धनेसर, पत्रकार अनुभूति भाकरे, हरिभूमि की रिपोर्टर संगीता मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ क्रॉनिकल भिलाई की ब्यूरो प्रमुख भावना पांडे को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल गुप्ता द्वारा अतिथियों एवं पत्रकारों के स्वागत से हुई। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार आज समाज के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद महिला पत्रकारों ने न्यू प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। आईबीसी 24 की पत्रकार कोमल धनेसर ने कहा कि अपनों के बीच सम्मान पाना गर्व की बात है और महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह उनके लिए बेहद खास रहा।
वहीं हरिभूमि की पत्रकार संगीता मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान पाकर उन्हें अत्यंत खुशी हुई है और इस सराहनीय आयोजन के लिए उन्होंने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। पत्रकार अनुभूति भाकरे ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा इतने कम समय में ऐसा सराहनीय कार्यक्रम आयोजित करना प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चौहान ने किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष जयप्रकाश आर्य, कार्यालय सचिव मोहन राव, सचिव जोगिंदर सिंह व गौकरण निषाद, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार आर्य, पी. मोहन, सोनू यादव, सुरेन्द्र ठाकुर, योगेश वर्मा, मिथिलेश ठाकुर एवं सुबोध तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)