- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ : त्रिमासिक कौशल उन्नयन प्रशिक्षण समापन समारोह, 15 मार्च, 2026 को
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ : त्रिमासिक कौशल उन्नयन प्रशिक्षण समापन समारोह, 15 मार्च, 2026 को

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत सामाजिक संस्था ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती शानू मोहनन ने बताया कि-
संस्था द्वारा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के तहत निर्धन एवं जरूरतमंद बहनों के आर्थिक विकास की दृष्टि से तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कैंप-1, वार्ड-28 के सार्वजनिक भवन में 14 दिसम्बर, 2025 से 14 मार्च, 2026 तक किया जा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 मार्च, 2026 को प्रात: 10.00 बजे से 1.30 बजे तक समापन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
यह आयोजन वार्ड-6, रुआबांधा सेक्टर के नारी जागरण केंद्र के डोम शेड में स्व. वेणुगोपाल नायर परिसर में रखा गया है.
समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे. अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे- ‘सर्व समाज कल्याण समिति’ के अध्यक्ष व समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू और समाजसेविका श्रीमती विनीता पाण्डेय. मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी स्वरुपानंद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला उपस्थित रहेंगी. कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. डीएन शर्मा होंगे.

🙏
आप सादर आमंत्रित हैं
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)