- Home
- Chhattisgarh
- सर्वमंगल फाउंडेशन : राष्ट्रवादी-सृजनशील कवि ब्रजेश मल्लिक को सर्वमंगल फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर ‘सर्वमंगल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया
सर्वमंगल फाउंडेशन : राष्ट्रवादी-सृजनशील कवि ब्रजेश मल्लिक को सर्वमंगल फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर ‘सर्वमंगल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया

👉 • राष्ट्रवादी-सृजनशील व प्रगतिशील कवि ब्रजेश मल्लिक
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [रायपुर]
राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘सर्वमंगल फाउंडेशन’ ने 12 मार्च, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर ‘वृंदावन सभागार’ में होली मिलन, सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में ‘महिला सशक्तिकरण सम्मान’ और विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धि के लिए भी प्रदेश के कुछ विशेषजनों को सम्मानित किया गया. साहित्यकार एवं राष्ट्रवादी-सृजनशील कवि ब्रजेश मल्लिक को ‘सर्वमंगल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया.

भारतीय स्टेट बैंक से सीनियर शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए ब्रजेश मल्लिक को साहित्य के प्रति गहरी रुचि है. अनेकों संस्थान से सम्मानित इनकी बेहतरीन रचनाओं में ‘बेटी’ और ‘माँ’ को समर्पित रचना है. ब्रजेश मल्लिक हिंदी के अलावा बांग्ला में भी कविता सृजन करते हैं. स्वभाव के अनुरूप आपकी कविताओं में देश-दुनिया की चिंता तो झलकती ही है और बेटियों पर हो रहे उत्पीड़न को वे अपनी कविता के माध्यम से समाज में दिशा देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

👉 • ‘सर्वमंगल गौरव सम्मान’ से सम्मानित होते हुए कवि ब्रजेश मल्लिक
सर्वमंगल फाउंडेशन के इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने की. इस अवसर पर अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित हुए- ‘सद्भावना दर्पण’ के संपादक गिरीश पंकज, पद्मश्री स्व. सुरेंद्र दुबे की पत्नी व कवयित्री शशि दुबे, वास्तु विशेषज्ञ शिवनारायण मुंदड़ा, रुद्रांश ज्वेलर्स की संस्थापक गीता वर्मा, कवयित्री शुभा शुक्ला निशा, समाजसेवी व अधीक्षक श्वेता सिंह, पूजा मिसलवार, गायक सुदीप दत्ता, समाजसेवी सरोज सैफी, मिनाक्षी तिवारी, योगगुरु रश्मि पटेल, राजकुमारी गुप्ता, नवीन सोनी और ‘जनकल्याण समिति’ के प्रमुख सदस्य.
‘सर्वमंगल फाउंडेशन’ की संस्थापक अध्यक्ष अनीता दुबे हैं. समारोह का कुशल संचालन संजय कुमार शर्मा ने किया.
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं सामान्य सदस्यों ने उन्हें ‘सर्वमंगल गौरव सम्मान’ प्राप्त होने पर आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)