- Home
- Chhattisgarh
- पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ : शपथ ग्रहण, स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह : 5 अप्रैल, 2026
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ : शपथ ग्रहण, स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह : 5 अप्रैल, 2026

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [रायपुर]
छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करती ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ अपने स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण समारोह दिनाँक 05 अप्रैल, 2026 को प्रात: 11.00 बजे रायपुर [महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, मैक कॉलेज, समता कॉलोनी] में आयोजित किया है.
‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि-
‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ ने नया आयाम दिया है. ‘चार वर्ष चार संकल्प : सत्य, सेवा, सम्मान समरसता’.
इस अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का भी आयोजन है. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी/मनोनीत सदस्य/सामान्य सदस्य एवं प्रदेश के सभी जिलों के यूनिट इस गरिमामय समारोह में सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)