- Home
- Chhattisgarh
- ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्ष नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में 17 मार्च, 2026 को मीडिया परिचर्चा : स्नेह मिलन, राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास और शुद्ध सात्विक ब्रह्मा भोजन
ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्ष नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में 17 मार्च, 2026 को मीडिया परिचर्चा : स्नेह मिलन, राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास और शुद्ध सात्विक ब्रह्मा भोजन

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
नारी शक्ति द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आज संपूर्ण विश्व में राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के 18 प्रभागों द्वारा 140 से अधिक विस्तारित देशों में 50000 से अधिक समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक जीवन शैली, समय प्रबंधन,तनाव मुक्त जीवन शैली जैसे विभिन्न निशुल्क कोर्सेस द्वारा समाज के हर व्यक्ति को विगत 90 वर्षों से लाभान्वित कर रही है।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था अपने 90 वर्ष में प्रवेश “नवदशकोतसव” के उपलक्ष में सेक्टर 7 , सड़क 2 स्थित राजयोग भवन में मंगलवार 17 मार्च को सर्व आत्मीय मीडिया सदस्यों के लिए मीडिया परिचर्चा – स्नेह मिलन का आयोजन दोपहर 12:00 से रहेगा ।
जिसमें सभी मीडिया बंधुओं को मीडिया परिचर्चा स्नेह मिलन,राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास के बाद शुद्ध सात्विक ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया है। भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने सभी आत्मीय मीडिया सदस्यों से मीडिया परीचर्चा स्नेह मिलन में समय पर उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)