- Home
- Chhattisgarh
- होली मिलन और फाग गीत : ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन में : फूलों की होली खेली गई एवं फाग गीत की प्रस्तुति हुई
होली मिलन और फाग गीत : ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन में : फूलों की होली खेली गई एवं फाग गीत की प्रस्तुति हुई

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ का होली मिलन कार्यक्रम भिलाई-दुर्ग के समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम समाज के भवन ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन [स्मृति नगर, भिलाई] में आयोजित किया गया था.

इस अवसर पर भिलाई की सर्व श्रेष्ठ फाग गीत समूह ने बेहतरीन अभिनय के साथ होली पर्व के फाग गीतों की प्रस्तुति दी. फाग गीत समूह के प्रमुख प्रेमसागर मिश्रा थे. टीम के साथ अन्य कलाकार थे- जितेंद्र तिवारी, रामचंद्र, विजय पहलवान, सुरेश शर्मा और मनोज तिवारी.

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति दुबे के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा भी होली खेली गई. फूलों की होली की पंखड़ी डालकर एक दूसरे को बधाई दी गई.

‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के महासचिव रामलखन मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि-
होली रंगों का त्योहार है. समाज के सभी लोग एकजुट होकर रहें. पर्व हमें एक रहने का संदेश देता है.

इस अवसर पर ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के महासचिव रामलखन मिश्र, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति दुबे, एन पी मिश्रा, महेश तिवारी, प्रेम सागर मिश्रा, ए के मिश्रा नागेन्द्र पांडे, , सुभाष चंद्र तिवारी, दिनेश मिश्र, दीपक मिश्रा, चंद शेखर पांडे, संजय मिश्रा, रामायण मिश्रा, आर के पांडे, एन एन पांडे, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, स्मृति शर्मा, सुरभि तिवारी डॉ गणेश पांडे, गणेश शुक्ला,, प्रतिमा तिवारी, प्रीती पांडे, कनक मिश्र, तनु मिश्रा, मीना पांडे, राधा तिवारी, सलोनी पांडे, पूर्णिमा पांडे, सुशील पांडे, रश्मि दुबे, स्मिता तिवारी, महक दुबे, मीना त्रिपाठी, रुक्मणि मिश्रा, मंजू पांडे, मधु दुबे, लालिमा तिवारी, रामविलास मिश्रा, रविन्द्र शुक्ला, प्रदीप पाण्डे, त्रिलोक मिश्रा, सुनील मिश्र, रविशंकर मिश्रा, अर्जुन मिश्रा, कीर्ति शर्मा, सारिका पांडे, मधु दुबे , रंजना मिश्रा, कांता जोशी, कंगना शुक्ला, जया द्विवेदी, विनय शर्मा, रमेश शर्मा,मुख्यरूप से उपस्थित थे, साथ ही महिला प्रकोष्ठ की भी सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम में रही.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)