- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व कौशल उन्नयन प्रशिक्षण समापन समारोह सम्पन्न
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व कौशल उन्नयन प्रशिक्षण समापन समारोह सम्पन्न

👉 • समारोह के अतिथि रहे- विनीता पांडे, डॉ. हंसा शुक्ला और प्रो. डीएन शर्मा
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई नगर [15 मार्च, 2026] : छत्तीसगढ़ शासन से राज्य स्तरीय महिलाओं को समर्पित ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ द्वारा बीते दिनों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण [सिलाई कढ़ाई] समापन समारोह हुआ. मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता पांडे और अध्यक्षता शिक्षाविद प्रो. डी. एन. शर्मा ने की. मुख्य वक्ता डॉ. हंसा शुक्ला थीं.

👉 • संस्था की फाउंडर व अध्यक्ष शानू मोहनन ने कहा कि- “महिला दिवस उनके मौलिक अधिकारों की मांग से यूरोपिय देशों से शुरू हुआ था. न्यूयार्क की महिला श्रमिकों द्वारा 15 हजार बहनों ने अपने अधिकारों के लिए एक विशाल रैली निकाली थी, परिणाम स्वरूप उनकी मांग पूरी हुई. हमारी संस्था भी महिलाओं का सम्मान करती है, उन्हें नमन करती है.”
विनीता पांडे ने कहा कि-
प्रशिक्षण के माध्यम से बहनें अपना आर्थिक विकास के साथ अपनी बेटियों को शिक्षा, संस्कार और अच्छी जीवन शैली का पाठ पढ़ाएं.
डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि-
प्रशिक्षण के पश्चात बहनें अपना स्वयं का घर बैठे आर्थिक विकास कर सकती है. सिलाई-कढ़ाई करके बहनें अपनी जीविका चलाने में सक्षम होगी तो उनका परिवार भी आर्थिक दृष्टि से संबल होगा.
प्रो. डीएन शर्मा ने कहा कि-
समाज में नारी संबल होगी तो उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और एक पराक्रम महिला समाज का निर्माण होगा.

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण में ट्रेनर पुष्पा चौहान, संगीता, पूजा गुप्ता, खुशबू सिंह और मैमुन निशा का मंच से सम्मान किया गया. भारतीय परिधान प्रतियोगिता में प्रतिभा सिंह, सृष्टि गुप्ता और सिम्पी देवी को पुरस्कृत किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता [दौड़] में प्रथम- पल्लवी, द्वितीय- शोभा, तृतीय- सिम्मी. सुई धागा रेस में प्रथम- सुजाता सिंह, द्वितीय- शीतल साव और तृतीय रही रिंकी साहू. चम्मच रेस में प्रथम- प्रतिभा सिंह, द्वितीय- राजेश्वरी और तृतीय- रिंकी साहू. कुर्सी दौड़ में प्रथम- सितारा बेगम, द्वितीय- काजल यादव और तृतीय भारती रहीं.
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका सोनम गुप्ता एवं उद्घोषक गायत्री सिंह को सम्मानित किया गया.
संगीत टीचर नीलांजना और ड्राइंग सर राजेश भी सम्मानित किए गए.
सभी पुरुस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य अभिलाषा मिश्रा, राधा, अल्पना, विजया, संजू साहू, किरण, गायत्री वर्मा, प्रेमा दुबे, रीता, सुनीता साहू, विद्या दुबे, अर्चना दुबे, अभिषेक गुप्ता और अनेक प्रभुद्धजन उपस्थित थे.
आभार व्यक्त शानू मोहनन ने दिया.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)