- Home
- Chhattisgarh
- अमर शहीद सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को सेमीनार और काव्य पाठ : मुख्य अतिथि होंगे- प्रख्यात प्रखर वक्ता कनक तिवारी और अध्यक्षता ‘खालसा एजुकेशन सोसायटी’ के चेयरमैन स. त्रिलोक सिंह ढिल्लों करेंगे. विमर्श में डॉ. प्रो. जयप्रकाश ,डॉ. अंबरीश त्रिपाठी की विशेष भागीदारी होगी
अमर शहीद सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को सेमीनार और काव्य पाठ : मुख्य अतिथि होंगे- प्रख्यात प्रखर वक्ता कनक तिवारी और अध्यक्षता ‘खालसा एजुकेशन सोसायटी’ के चेयरमैन स. त्रिलोक सिंह ढिल्लों करेंगे. विमर्श में डॉ. प्रो. जयप्रकाश ,डॉ. अंबरीश त्रिपाठी की विशेष भागीदारी होगी

• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग,खालसा एजुकेशन सोसायटी एवं खालसा स्कूल प्रबंधक समिति के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर एक विशेष सेमीनार का आयोजन 23 मार्च, 2026 को ‘खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल’ के ‘हरिन्दर स्वर्ण सूरी हॉल’ में प्रात: 10.45 बजे आयोजित की गई. इसके पूर्व प्रात: 10.00 बजे दुर्ग के शहीद चौक में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखर वक्ता लेखक एवं चिंतक कनक तिवारी होंगे और अध्यक्षता करेंगे ‘खालसा एजुकेशन सोसायटी’ के चेयरमैन सरदार त्रिलोक सिंह ढिल्लों. चर्चित आलोचक प्रो. जयप्रकाश और डॉ. अंबरीश त्रिपाठी की विमर्श में उल्लेखनीय भागीदारी होगी.
भगत सिंह विमर्श के पश्चात उपस्थित कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा.
यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष महेन्दर पाल सिंह भाटिया, महासचिव सरदार गुरुदर्शन सिंह लाम्बा एवं कार्यक्रम संयोजक सरदार गुलबीर सिंह भाटिया ने दी.

आप सादर आमंत्रित हैं
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)