- Home
- Chhattisgarh
- ‘स्वयंसिद्धा’ : अपने पांव पर खड़े होने में बेटियों की मदद करेगा ‘स्वयंसिद्धा’ : श्रमिक बस्तियों में रहने वाली बेटियों को स्टार्टअप के लिए शुरुआती मदद दी जाएगी, इसका शुभारंभ महिला दिवस से किया गया
‘स्वयंसिद्धा’ : अपने पांव पर खड़े होने में बेटियों की मदद करेगा ‘स्वयंसिद्धा’ : श्रमिक बस्तियों में रहने वाली बेटियों को स्टार्टअप के लिए शुरुआती मदद दी जाएगी, इसका शुभारंभ महिला दिवस से किया गया

👉 • ‘स्वयंसिद्धा’ की अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि- सन् 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम है ‘गिव एंड गेन’ इसी थीम के अंतर्गत हमने उन लड़कियों की शुरुआती मदद करने का फैसला किया जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, लेकिन उनके हाथ में पैसे नहीं है

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
इस साल के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था स्वयंसिद्धा ए मिशन विद ए विज़न द्वारा श्रमिक बस्तियों में रहने वाली बेटियों को स्टार्टअप के लिए शुरुआती मदद दी जाएगी। संस्था के महिला दिवस उत्सव से इसका शुभारंभ किया गया।
डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि-
2026 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम है ‘गिव एंड गेन’ इसी थीम के अंतर्गत हमने उन लड़कियों की शुरुआती मदद करने का फैसला किया जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं लेकिन उनके हाथ में पैसे नहीं है। हम इस वर्ष से प्रत्येक वर्ष कुछ बच्चियों को अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।उनको पैर रखने लायक जमीन बनाने में हम सहयोग और सहायता करेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्वयंसिद्धा 20 वर्षों से अधिक से महिलाओं की प्रतिभा को मंच एवं सम्मान देने का काम कर रही है इसके साथ ही स्वयंसिद्धा की स्लम क्लास ‘कच्ची धूप’ के द्वारा श्रमिक बस्तियों के बच्चों को नशे से दूर कर उनके व्यक्तित्व विकास के लिए निशुल्क कक्षाएं चलाई जाती है।
स्वयंसिद्धा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक सादे किंतु गरिमामय समारोह में इस बार शिल्पी शर्मा को हैंडमेड जूलरी का काम में शुरू करने के लिए स्टार्टअप मनी दी गई।


कार्यक्रम में राजश्री नायर, पुनीता कौशल,आरना कौशल, बिंदु नायक, लक्ष्मी साहू एवं रूमा दे ने नृत्य एवं रीता वैष्णव, रत्ना दुफारे, अनीता चक्रवर्ती, देबजानी मजूमदार एवं संध्या तिवारी ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। वंदना नाडंबर एवं संगीता जायसवाल ने राधाकृष्ण के भेष में सबका मन मोह लिया।
स्वागत व्यक्तव्य ‘स्वयंसिद्धा’ की कार्यकारी अध्यक्ष रीता वैष्णव एवं आभार व्यक्त रुखसाना शेख ने दिया.

▪️
कार्यक्रम में अप्रैल, 2026 में होने वाले 16वें स्थापना दिवस समारोह पर विचार-विमर्श हुआ.16वां स्थापना दिवस “महासम्मेलन” के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर ‘स्वयंसिद्धा’ की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती जानकी देवी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम में ज्योति सिंह, राजकुमारी कनोजे, रत्ना दुफारे,प्रियंका सिंह, लक्ष्मी साहू,संध्या तिवारी, सुदेशना वर्धन,बनानी मैती,हेमा राई, पुनीता कौशल, रंजना सूरज, बिंदु नायक, रेखा साहू, सीमा लदेर,कमलेश आर्य,माधुरी वर्मा, नमिता त्रिपाठी, गीता चौधरी, ज्योति गांधी,राजश्री नायर, वर्षा कुमारी, रूमा दे, डॉ.सुचित्रा शर्मा, मंजू पाल, एवं डॉ.पूर्णिमा लाल के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
कार्यक्रम में संदीप चक्रवर्ती, हतेश कुमार मिथलेश, मेघा सबलोक एवं प्रेम यादव का विशेष सहयोग रहा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)