• international
  • आ गई फिर एक नई मुसीबत, इस कीड़े ने वैज्ञानिकों के रातों की उड़ा दी है नींद, देखें Video, जाने क्या है पूरा मामला

आ गई फिर एक नई मुसीबत, इस कीड़े ने वैज्ञानिकों के रातों की उड़ा दी है नींद, देखें Video, जाने क्या है पूरा मामला

3 years ago
844

वैज्ञानिकों ने एक कीड़े हैमरहेड फ्लैटवर्म को लेकर चेतावनी दे दी है।

यह कीड़ा इंसान के शरीर को सीधे तौर पर तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाने वाली है, हालांकि यह खतरनाक परिस्थियों को जन्म दे सकती है जो लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकती है।

ISYEB (म्यूजियम नेशनल डी’हिस्टोयर नेचरल, पेरिस, फ्रांस) के प्रोफेसर जीन-लू जस्टिन के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने हैमरहेड फ्लैटवर्म की दो नई प्रजातियों के कीड़ों के बारे में खुलासा किया है। ओपन एक्सेस जर्नल पीरजे की रिपोर्ट के मुताबिक इन प्रजातियों पर यह पहला अध्ययन है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक कीड़ों को दो नई प्रजातियों का पता चला है, जो बेहद घातक होने वाला है। इन कीड़ों की पहुंच फिलहाल तो बगीचों तक ही पाई गई है, लेकिन यह काफी तेजी से फैल रही है। जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो यह रिहायशी इलाकों या आपकी किचन तक पहुंच सकते हैं।

इसके बढ़ती संख्या का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन कीड़ों का पता चलने के कुछ ही दिनों के भीतर यह तीन नए देशों में पाया गया है। इस कीड़े का नाम फ्लैटवर्म है, जिसकी लंबाई 3 सेमी. है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी सबसे बड़ी प्रजाति की लंबाई करीब 3 फीट तक भी हो सकती है। फिलहाल फ्लैटवर्म कीड़े को ब्रिटिश बागानों में देखा गया है, वैज्ञानिकों को आशंका है कि इनके फैलने की रफ्तार बढ़ी तो यह जैव विविधता के लिए नया खतरा बन जाएंगे।

पौधों के आयात निर्यात के चलते कीड़ों की 10 से ज्यादा प्रजातियां एशिया से दुनिया भर में फैल रही है, आपको बता दें कि फ्लैटवर्म की नई प्रजाती फ्रांस, इटली और अफ्रीका के एक द्वीप पर मौजूद हैंं आपको यह जानकर हैरानी होगी की यह कीड़ा केंचुए और घोंघे खाता हैं, अगर यह तेजी से फैला तो पूरी की पूरी फसल बर्बाद कर सकता है।

वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी बढ़ने से इन कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ेगा, यह हजारों की संख्या में जमीन पर फैलने लगेंगे। प्रोफेसर जीन-लू जस्टिन ने बताया कि ये प्रजातियां बेहद खतरनाक हैं, इनकी फैलने की क्षमता काफी तेज है। रिसर्च के मुताबिक ये काफी आक्रामक भी है।

source ibc

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़