- Home
- international
- हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर!, 2 साल बीत जाने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिली…
हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर!, 2 साल बीत जाने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिली…
4 years ago
184
0
हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबरी सामने आई है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल, करीब दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें को हरी झंडी मिली है। आने वाली 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
देश में शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स 23 मार्च, 2020 से कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित हैं। भारत में इन उड़ानों पर प्रतिबंध की डेडलाइन 28 फरवरी 2022 थी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)