- Home
- international
- अंतरिक्ष की दुनिया से भारत के लिए एक और गुड न्यूजः जाह्नवी 2029 में स्पेस की सैर करेंगी; NASA की ट्रेनिंग पूरी करने वाली पहली भारतीय एस्ट्रोनॉट बनीं, चांद पर जाना है सपना
अंतरिक्ष की दुनिया से भारत के लिए एक और गुड न्यूजः जाह्नवी 2029 में स्पेस की सैर करेंगी; NASA की ट्रेनिंग पूरी करने वाली पहली भारतीय एस्ट्रोनॉट बनीं, चांद पर जाना है सपना
भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। भारतीय गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज यानी बुधवार यानी आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो रहे हैं। राकेश शर्मा के बाद 41 साल बाद कोई भारतीय एस्ट्रोनॉट (Indian Astronaut) अंतरिक्ष में जाएगा। इस बीच अंतरीक्ष की दुनिया से भारत के लिए एक और गुड न्यूज आई है। आंध्र प्रदेश की भारतीय महिला एस्ट्रोनॉट जाह्नवी (Indian women astronaut) NASA की ट्रेनिंग पूरी करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अब जाह्नवी 2029 में स्पेस की सैर करेंगी।
साल 2022 में जाह्नवी को ल्यूनर मिशन के लिए पोलैंड बुलाया गया। यहां उन्हें चांद जैसे वातावरण में रखा गया और वहीं पर किए गए एक्सपेरिमेंट्स का उन्हें हिस्सा बनने का मौका मिला। जाह्नवी कहती हैं, ‘इस दौरान मेरे अंदर की वो 5 साल की जाह्नवी बहुत खुश थी। सपना पूरा होता हुआ दिख रहा था।’ इस वातावरण में जाह्नवी ने 12 दिन बिताए और ह्यूमन सर्वाइवल के कई एक्सपेरिमेंट्स किए। इसे पूरा करने के बाद वो एनालॉग एस्ट्रोनॉट बनीं।

स्कूबा डाइविंग, पेंटिंग का भी शौक
एस्ट्रोनॉट बनने का सपना जाह्नवी ने बचपन में ही देख लिया था। स्पेस और इससे जुड़ी चीजों के बारे में जानना और पढ़ना उनका पैशन है। इसके अलावा उन्हें पेंटिंग और स्कूबा डाइविंग भी काफी पसंद है। ट्रेनिंग के बीच समय निकालकर जाह्नवी स्कूबा डाइविंग के लिए जाती रहती हैं। जाह्नवी कहती हैं कि जब उन्होंने एस्ट्रोनॉट्स के बारे में पढ़ना शुरू किया तो पता चला कि उनकी ट्रेनिंग अंडर वाटर होती है ताकि जीरो ग्रैविटी एक्सपीरियंस की जा सके। इसके बाद जाह्नवी घर से करीब 25 किलोमीटर दूर समुद्र में जाकर पानी में हाथ-पैर मारने लगीं। यहां उन्हें एक ट्रेनर मिले जिनसे जाह्नवी ने स्कूबा डाइविंग सीखी।
आज स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला
बता दें कि भारतीय गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज यानी बुधवार यानी आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो रहे हैं। भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन, कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से आज दोपहर करीब 12 बजे उड़ान भरेगा। 28 घंटे की यात्रा के बाद, अंतरिक्ष यान गुरुवार को शाम करीब 04:30 बजे के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से डॉक होने की उम्मीद है। राकेश शर्मा के बाद 41 साल बाद कोई भारतीय एस्ट्रोनॉट (Indian Astronaut) अंतरिक्ष में जाएगा।

ऐसा करते ही शुभांशु शुक्ला आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। वहीं राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)