- Home
- international
- UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील
UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि UAE में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सतर्क और शांत रहें तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और समय-समय पर दी जाने वाली आधिकारिक सलाह का पालन करें।
दूतावास के मुताबिक विशेष परिस्थितियों के कारण फिलहाल एयरस्पेस और नियमित शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेशन कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। हालांकि भारतीय और UAE की एयरलाइंस ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर ऑपरेशनल और सुरक्षा मंजूरी के आधार पर भारत के कई शहरों के लिए सीमित नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स शुरू की हैं। फंसे हुए भारतीय नागरिक अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर इन फ्लाइट्स का लाभ उठा सकते हैं।
दूतावास ने बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय कॉन्सुलेट की पासपोर्ट, कॉन्सुलर और वीज़ा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए UAE में मौजूद भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन 800-46342 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp: +971 543090571 तथा pbsk.dubai@mea.gov.in और ca.abudhabi@mea.gov.in ईमेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)