अच्छी खबर- अब व्हाट्सप्प एप में 256 की जगह इतने सारे लोगो को जोड़ने की होगी सुविधा, व्हाट्सएप ग्रुप लेफ्ट करना भी हुआ एकदम आसान, पढ़े पूरी ख़बर
अब WhatsApp के नए फीचर से आप किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप को चुपचाप छोड़ सकते हैं. आपको बता दें कि इस फीचर पर काम चल रहा है, हालांकि अभी इसे बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट नहीं किया गया है.
WABetainfo वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे अगर कोई यूजर व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ना चाहता है तो उसके ग्रुप लेफ्ट होने का नोटिफिकेशन अब नहीं आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के आने के बाद अब सिर्फ ग्रुप के एडमिन को ही पता चलेगा कि आपने ग्रुप छोड़ दिया है और जो लोग इसमें ऐड होंगे उनको इस चीज का नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा. हालांकि व्हाट्सएप ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है कि यूजर्स को इसकी सुविधा कब मिलेगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है जल्द ही व्हाट्सएप ये फीचर्स ला सकता है.
गौरतलब है कि अगर आप अभी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ते हैं, तो ग्रुप में ऐड सभी लोगों को पता चलता है कि इस व्यक्ति ने ग्रुप लेफ्ट कर दिया. आपके ग्रुप से जाने की सूचना सभी पार्टिसिपेंट के मोबाइल पर चली जाती है. आपको बता दें कि आगे से एडमिन को छोड़कर और लोगों को इस चीज की जानकारी नहीं मिलेगी कि किसी आदमी ने ग्रुप छोड़ दिया है. ये फीचर आने वाले दिनों में एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए आ सकता है. जानकारी के मुताबिक WhatsApp इसके लिए काम कर रहा है और जल्द ही इस चीज की सुविधा मिल सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp अपने ऐप में और भी कई फीचर ऐड सकता है. हम जानते हैं कि व्हाट्सएप के एक ग्रुप में केवल 256 लोगों को ही जोड़ा जा सकता है और कभी-कभी लोगों को जोड़ने की संख्या कम पड़ जाती है तो अब WhatsApp इस पर काम कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ग्रुप में जोड़ा जा सके. बता दें कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद ग्रुप में जुड़ने वाले लोगों की संख्या 512 हो जाएगी. मतलब अब तक जितने लोगों को ऐड किया जाता उनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी. इसके साथ ही लोगों को इमोजी रिएक्शन भेजने और ज्यादा से ज्यादा बड़ी फाइल भेजने की भी सुविधा मिलेगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)