▪️ राजस्थान [मानगढ़] : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा –
3 years ago
223
0

आदिवासियों की शहीद स्थली ‘ मानगढ़ ‘ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा –
“1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले आदिवासी समाज ने आजादी का शंखनाद करते हुए बिगुल फूँका था. हम आदिवासी समाज के कर्जदार हैं “
‘ मानगढ़ ‘ राष्ट्रीय स्मारक के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा –
” मानगढ़ धाम को भव्य बनाने की इच्छा सबकी है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आपस में चर्चा कर एक विस्तृत प्लान तैयार करें, मानगढ़ धाम के विकास की रूपरेखा तैयार करें. नाम भले ही राष्ट्रीय स्मारक दे देंगे या कोई और नाम दे देंगे”
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से ‘ मानगढ़ ‘ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की अपील की थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल बाद कल 1 नवम्बर को आदिवासियों की शहीद स्थली ‘ मानगढ़ धाम ‘ पहुँचकर ये बात कही▪️
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)