





कांग्रेस-आप गठबंधन में बड़ी बात : कांग्रेस के साथ नहीं हुई है शादी- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी बात कही है। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन के भविष्य को लेकर अरविंद केजरीवाल ने यह बात कही है। एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस के साथ हमारी कोई शादी नहीं हुई है। हमने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के हित में कांग्रेस तथा आप का गठबंधन हुआ है।
एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के साथ बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मजेदार बात कही है। टीवी चैनल के पत्रकार ने अरविंद केजरीवाल से पूछा था कि आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस का गठबंधन कब तक चलेगा? इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने कोई शादी थोड़े ही की है। हमारी कोई मैरिज नहीं हुई है, अरैंज मैरिज नहीं हुई है, लव मैरिज नहीं हुई है। हम लोग देश बचाने के लिए 4 जून तक चुनाव लडऩे के लिए साथ आए हैं। बस उसे कोई नाम देने की क्या जरूरत है।
उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य फिलहाल बीजेपी को हराना है।दिल्ली-चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ और पंजाब में अलग चुनाव लडऩे के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, इस वक्त देश को बचाना जरूरी है। जहां-जहां बीजेपी को हराने के लिए हमें साथ आना पड़ा, हम साथ आए। ताकि बीजेपी के खिलाफ एक कैंडिडेट दिया जा सके। पंजाब के अंदर बीजेपी का वजूद नहीं है। इसलिए पंजाब में हम अलग-अलग लड़ रहे हैं। 4 जून के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है। इस वक्त देश के संविधान और जनतंत्र को बचाना जरूरी है। जनता हमारे इस निर्णय का स्वागत कर रही है। किसी ने हमसे ये सवाल नहीं किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो डरेंगे नहीं और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। दिल्ली शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, मेरा वापस जेल जाना कोई मुद्दा नहीं है। इस देश का भविष्य दांव पर है। वे जब चाहें, मुझे जेल में डाल दें, मैं डरूंगा नहीं। उन्होंने आगे कहा, बीजेपी ऐसा चाहती है, इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है।
केजरीवाल ने (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़े कथित हमले के मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ये मामला अदालत में है। केजरीवाल ने कहा, एक पक्ष इनका है और दूसरा पक्ष विभव का है। मुझे लगता है कि कोर्ट को कंसीडर करके न्याय देना चाहिए। अभी तक विभव के ऊपर सिर्फ आरोप हैं। ये आरोप साबित नहीं हुए हैं। उसी तरह से विभव ने जो कहा है, वो भी एक पक्ष है। दोनों पक्ष हैं। जज न्याय करें।
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)



ब्रेकिंग न्यूज़
कविता
कहानी
लेख
राजनीति न्यूज़