जीमेल का नया फीचर लॉन्च, अब एक क्लिक में डिलीट होंगे लाखों बेकार ईमेल्स, जानिए पूरा प्रोसेस

अगर आप भी जीमेल में होने वाली इस दिक्कत से परेशान हैं तो आप आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। Gmail एक ऐसा फीचर लेकर आया है जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला देगा।जानिए जीमेल के इस नए फीचर के बारे में।
Gmail अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ चुका है। इसका नाम Manage Subscriptions है। जीमेल का यह फीचर आपके इनबॉक्स को बेहद साफ सुथरा रखने के साथ ही यूजफुल बनाए रखने का काम करेगा।
हम जब भी कोई नया मेल या फिर वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं तो जीमेल की जरूरत पड़ती है। लेकिन, एक बार लॉगिन करने के बाद उस प्लेटफॉर्म से संबंधित मेल्स की लाइन लग जाती है। जब भी जीमेल अकाउंट को ओपन करो तो मेल्स का अंबार दिखने लगता है और इससे कई बार मूड भी खराब हो जाता है। परेशानी तब होती है जब इन मेल्स के बीच में हमें कोई जरूरी मेल तलाशना होता है।
जीमेल का Manage Subscriptions ऐप और वेब दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको लेफ्ट साइड में बनी थ्री लाइन पर क्लिक करना होगा। आपको प्रमोशन्स, सोशल , स्पैम के साथ -साथ अब Manage Subscriptions का सेक्शन देखने को मिल जाएगा। इस पर क्लिक करके आप अपने जीमेल को आसानी से मैनेज कर पाएंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)