कभी कभी ऐसा होता है कि लोग Whatsapp ग्रुप में बेवजह जोड़ देते हैं? बस अपनाएं ये सिंपल Trick और अपने नंबर को जुड़ने से बचाएं.
आज के वक्त में WhatsApp का उपयोग मैसेजिंग के लिए नहीं बल्कि वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए भी किया जाता है। साथ ही लोग ग्रुप में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर ग्रुप चैट भी करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अंजान लोग आपको आपकी मर्जी के बिना किसी भी WhatsApp Group में जुड़ देते हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यहां हम आपको WhatsApp ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको WhatsApp Groups में नहीं जोड़ पाएगा।
इस ट्रिक के लिए आपका वॉट्सएप अपडेट होना चाहिए. अगर नहीं है तो सबसे पहले आप अपना वॉट्सएप अपडेट करें. आइए आपको बताते हैं इस ट्रिक के बारे में जिससे आपको कोई भी ग्रुप पर एड नहीं कर पाएगा.
ऐसे एक्टिवेट करें फीचर,
1. सबसे पहले वॉट्सएप ओपन करके सेटिंग्स में जाएं.
2. सेटिंग्स में आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको अकाउंट में जाना है.
3. अकाउंट में आपके सामने प्राइवेसी, सेक्योरिटी, टू स्टेप वेरिफिकेशन जैसे ऑप्शन आएंगे.
4. आपको प्राइवेसी पर क्लिक करना होगा. नीचे ही आपको ग्रुप्स का ऑप्शन दिखेगा.
5. वहां आपको एवरीवन, माय कॉन्टेक्ट्स और नोबडी ऑप्शन नजर आएगा.
6. यहां डिफॉल्ट में एवरीवन रहता है, जिसका मतलब है कोई भी आपको ग्रुप में एड कर सकता है.
7. आप इसको चेंज करके माय कॉन्टेक्ट्स कर सकते हैं, मतलब जिसका नंबर आपके मोबाइल में सेव होगा. वही आपको ग्रुप में एड कर पाएगा.
8. अगर आप नोबडी करेंगे, तो कोई भी आपको ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)