■75 भारत महोत्सव पर विशेष : ■डॉ. बलदाऊ राम साहू.
5 years ago
186
0
●चारण बनकर गाएं.
-डॉ. बलदाऊ राम साहू.
[ दुर्ग-छत्तीसगढ़ ]
आओ बच्चो, हम सब मिलकर
भारत का जय गान करें
इसकी माटी चंदन जैसी
झुककर इसे प्रणाम करें।
भारत की है शान तिरंगा,
आसमान में लहराएँ
संघर्षों की पावन गाथा
बार-बार हम दोहराएँ।
तीन रंग में तीन भाव हैं
उस पर हम अभिमान करें।
जिसने भी सर्वस्व त्यागकर
नव इतिहास बनाया है
समर भूमि में प्राण गँवाकर
ध्वज का मान बढ़ाया है।
जो शहीद हैं देश के लिए
उनका हम गुणगान करें।
देवभूमि भारत में बच्चो
राम कोई बन आता है
मर्यादा का पाठ पढ़ाकर
ईश्वर का पद पाता है।
अवगुण त्यागें और सभी हम
सद्गुण का आह्वान करें।
सदाचार का राही बनकर
हम सब भी आगे आएँ
भारत-भू की महती महिमा
यश, चारण बनकर गाएँ
विश्व-शांति की श्वेत पताका
लेकर गौरव गान करें।
●कवि संपर्क-
●94076 40458
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)