■बचपन आसपास ■डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
4 years ago
189
0

♀ बाल हिंदकी-बाइसिकल चलाती है.
♀ डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’.
[ जमनीपाली,जिला-कोरबा,छत्तीसगढ़. ]
बाइसिकल रोज़ चलाती है
पर डॉगी से घबराती है
चाहे कोई हो या ना हो
घंटी हर बार बजाती है
अपने छोटे पाँवो से वो
रह रहकर जोर लगाती है
शाम ढले रस्ते में मिश्का
नित जीभर के इतराती है
डाँट लगाते हैं जब पापा
मुँह बिचकाकर मुसकाती है

■कवि संपर्क-
■95241 41875
●●● ●●●
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)