■बचपन आसपास. ■डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’.
4 years ago
245
0
♀ बाल हिंदकी-मिनी शिक्षिका
♀ डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
【 जमनीपाली, जिला-कोरबा,छ. ग. 】

मिनी शिक्षिका आई है
धीरे से मुसकाई है
बच्चे ख़ुश हो जाएंगे
साथ खिलौने लाई है
ख़ूब शरारत आँखों में
मन में भरी ढिठाई है
यूँ बैठी है कुर्सी में
मानो सबकी माई है
भाता है टॉफी उसको
खाती रोज़ मलाई है
काम में बिजी है मम्मी
मिश्का क्लास लगाई है
■कवि संपर्क-
■94241 41875
●●●●● ●●●●●
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)