पर्व विशेष रचना : श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर : तारक नाथ चौधरी
3 years ago
378
0
🌸 भावांजलि
– तारक नाथ चौधुरी
[ चरोदा – भिलाई छत्तीसगढ़ ]
किस विधि पूजन करूँ हनुमंता,
शोक हरो तुम हे !दुःखहंता।
तुम तो हो प्रभु राम दुलारे,
लखन-सिया के भी अति प्यारे
किंतु तुम्हारा यश इसमें है,
आओ चले जब भक्त पुकारे।
है इस जग की व्यथा अनंता
शोक हरो तुम हे!दुःखहंता।
किस विधि पूजन करूँ……..
हर युग में अवतीर्ण हुएतुम अरूण रश्मि सा विकीर्ण हुए तुम
रही कितनी भी विकट समस्या
हर परीक्षा उत्तीर्ण हुए तुम
कीर्ति फैली चहुँदिशि दिगंता।
शोक हरो तुम हे दुःखहंता।।
किस विधि पूजन करूँ….
हम कलियुग के पातक मानव
निज हित बना है याचक मानव
कर्म अधम हमने किये ऐसे
जैसे मनुज नहीं हम हों दानव
क्षमा,दंड स्वीकार सभी प्रभु!
किंतु जगत को करो अचिंता।
किस विधि पूजन करूँ हनुमंता
शोक हरो तुम हे दुःखहंता।
•संपर्क –
•83494 08210
🕉🕉🕉🕉🕉🕉
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)