विशेष दिन : विशेष रचना : आशा झा [दुर्ग छत्तीसगढ़ ]
🌸 डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर
रामजी मालोजी सकपाल व भीमाबाई की चौदहवी संतान ।
महुनगर में जन्मे अम्बेड गांव .से बनी पहचान ।
सताता था उन्हे दलितो श्रमिको व महिलाओ के मन मे बसा डर ।
डा भीमराव रामजी ने चलाया दलित बौद्ध आंदोलन ‘ ।
दलितो से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध चलाया अभियान । .
. फलतः बन गये समाज सुधारक व राजनीतिज्ञ ।
बन गये विधिवेत्ता अर्थशास्त्री व भारतीय बहुज्ञ ।
अपनी योग्यता के बल पर छू लिया शिखर ‘ ।
श्रमिको किसानो व महिलाओ के अधिकारो के समर्थक बने ।
भारतीय गणराज्य के निर्माता व भारतीय संविधान के जनक बने।
भारत के रत्न बने प्रथम न्याय मंत्री बनकर ।
शनैः शनै प्रत्येक भारतीय के दिल मे . कर गये घर।
. देखते देखते डा. भीम राव रामजी
बन गये डा. बाबा साहब अम्बेडकर ।
▪️▪️▪️
🌸 वीरगाथा
[ जलियांवाला बाग दिवस पर गीत ]
जिन वीरो ने इस भूमि को
खून से अपने सींचा है
आओ उनका मान करे।
हमको फूलो पर रखा
खुद कांटो पर जाकर सोये ।
हम तक आंच न आने दी
खुद शोलो पर जाकर सोये
जिन्होने दुश्मन को उनके
घर के अंदर से खीचा है
वीर गाथा उनकी गान करे ।
अपनो के आंसू न पोछे
सीमा पर तैनात हुए ‘ ।
गिनती तक न कि तन मन पर
जितने भी आघात हुए ‘
जिनकी लाश को अपनो ने
सीने से लगा कर भीचा है ।
कैसे उनकी शान कहें ।
आओ उनका मान करे ।
▪️▪️▪️
🌸 महर्षि परशुराम
[ परशुराम जयंती पर कविता ]
श्री परशुराम भगवान विष्णु के छठवे अवतार ‘ ।
जन्मदिन पर मनाते हम अक्षय तृतीया का त्योहार ।
विधि विधान से निकालते हम शोभायात्रा ।
हिंदु धर्म की मान्यता माने चिरंजीवी देवता ।
माता रेणुका ऋषि जमदग्नि का लाला
ब्राम्हण कुल मे जन्मा गुण क्षत्रियो का पाला ‘ ।
पिताज्ञा मान निज माता का वध किया
पाप दूर करने शिवशंकर का ध्यान किया ‘ ।
शिवशंकर ने खुश होकर परशु को फरसा दिपा ।
चरमसीमा पर जब पहुंच गया सहस्त्रार्जुन का अत्याचार ।
श्री परशुराम ने धरा क्षत्रियविहीन किया इक्कीस बार ।
आवेशावतार पहुंचे शिवशंकर के द्वार
श्रीगणेश ने रोका मिलने से बारंबार ।
क्रोधित हो फरसे से एक दांत तोड़ दिया ।
दुनियां ने श्रीगणेश को एकदंत नाम दिया ।
न्याय देवता कहलाते तबसे आवेशावतार ‘
झूठ बोलकर कर्ण ने परशु राम से विद्या ली ।
श्राप दे परशुराम ने जरूरत के समय भुला दी।
सीता स्वयंबर के समय मिले श्रीराम
लक्षमण से कोधित हो गये परशुराम
त्रेता मेंश्रीराम ने शांत कर सुदर्शन चक्र दिया
द्वापर में परशुराम ने श्रीकृष्ण के सुपुर्द किया
श्री बिष्णु जी के छठवे अवतार बनकर आये जहां में आवेशावतार.
▪️▪️▪️
•संपर्क –
•96305 19160
🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)