अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज : ‘ योग को अपनाएं ‘ – डॉ. बीना सिंह ‘ रागी ‘ [भिलाई छत्तीसगढ़]

🌸 योग को अपनाएं
मेरे प्रिय बंधु मानव हम सब मिलकर योग दिवस मनाए
आइए योग को अपनाकर रोग व्याधि सब दूर भगाएं
बिस्तर से उठ सूर्योदय के पहले नित्य क्रिया निपटाए
तत्पश्चात फौरेन बाग बगीचे में घूमने सैर को जाए
स्वास्थ्य जीवन ही है मेरे जीवन में सबसे बड़ी पूंजी
इसे हम हमेशा सुरक्षित रखें योग ही है इसकी कुंजी
स्वास के द्वारा नियमअनुसार नित्य प्राणायाम कीजिए
हर एक अंग अंग को हरकत में लाकर व्यायाम कीजिए
अनुलोम विलोम कपाल भारती आसन बड़ा सहज क्रिया
जिसने भी अपनाया इसको उसने सौ सौ साल जिया
वेद पुराण व ग्रंथ हमारे योग के गूढ़ रहस्य है बतलाते
साधु संत ऋषि मुनि इस ही अपनाकर मोक्ष है पाते
आओ हम सब मिलकर स्वस्थ जीवन की सौगंध खाएं
योगिक क्रिया को को अपनाकर हम स्वस्थ जीवन पाए
आओ बंधु आओ मानव हम सब योग दिवस मनाए
योग को अपनाकर रोग व्याधि सब दूर भगाए.
•संपर्क –
•62663 38031
🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)