पर्यावरण संरक्षण पर रचना : अपना कुछ देवें पेड़ लगाकर – बलदाऊ राम साहू [दुर्ग छत्तीसगढ़]
3 years ago
403
0
चाहे आम, नीम हो या फिर हो गुलमोहर
अपनी छाँव बिठा लेते हैं हाथ पकड़कर।
हमें बचाते हैं कड़ी-धूप औ’ बारिश से
हम सब आनंदित होते हैं, आश्रय पाकर।
कितने हैं ये परोपकारी पेड़ हमारे
पर्यावरण की रक्षा करें इन्हें बचाकर।
पेड़ हमें देते हैं फल-फूल और औषध
प्राण-वायु देते हैं हमको दूषण हरकर।
वन-उपवन, जंगल होंगे, तब होगी बारिश
हम भी तो अपना कुछ देवें पेड़ लगाकर।
•संपर्क –
•94076 50458
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)