शिक्षक दिवस पर विशेष : श्रीमती रंजना द्विवेदी
3 years ago
409
0
💓
शिक्षक
-श्रीमती रंजना द्विवेदी
[ रायपुर छत्तीसगढ़ ]
शिक्षक ज्ञान प्रदान कर
स्वावलंबी बनाता है
शिक्षा विहीन मनुष्य को
समाज में सम्मान दिलाता है
ज्ञान की ज्योति जला वह
आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर बनाता है
मनुष्य को मनुष्यता की श्रेणी में
शिक्षक ही सम्मान दिलाता है
निराशा के क्षण में भी वह
आशा की बिगुल बजाता है
असंभव को भी आत्मबल से
शिक्षक संभव बनाता है
सदाचार,संवेदना की पाठ पढ़ा वह
नैतिक मूल्यों की पहचान करता है
जीवन के अवरोधों को दूर कर वह
सच्चा मार्गदर्शक बन जाता है
मातृ तुल्य स्नेह पितृ सम संरक्षक बन
मित्रों सा विश्वास दिलाता है
प्राचीन युगों युगों से
शिक्षक हर किरदार निभाता है,,,,,,
•संपर्क –
•97557 94666
💓💓💓💓💓
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)