विशेष [10 अक्तूबर राष्ट्रीय डाक दिवस पर] – देवेश द्विवेदी ‘ देवेश ‘ [लखनऊ उत्तरप्रदेश]
2 years ago
603
0
चिठ्ठीयां
बीते लम्हों की यादों वाली चिट्ठियाँ।
इश्क में अटल इरादों वाली चिट्ठियाँ,
चिंता और अवसादों वाली चिट्ठियाँ,
अंखियन सावन-भादों वाली चिट्ठियाँ।
चुपके से रखीं किताबों वाली चिट्ठियाँ।
मीठे-मीठे ख़्वाबों वाली चिट्ठियाँ,
सोंधी महक गुलाबों वाली चिट्ठियाँ,
उलझे प्रश्न जवाबों वाली चिट्ठियाँ।
अपनों का सब हाल बताती चिट्ठियाँ,
मिले बिना सबकुछ कह जाती चिट्ठियाँ,
दिल से दिल का मेल कराती चिट्ठियाँ,
पहले सी अब क्यों नहीं आती चिट्ठियाँ।
संपर्क : 92366 89833
🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)