चुनावी विशेष कविता : ‘ वोट हमें ही देना भाई – रंजना द्विवेदी [रायपुर छत्तीसगढ़]
2 years ago
605
0
वोट हमें ही देना भाई
वोट हमें ही देना भाई
चुनावी दौर है
मच रही नेताओ मे होड़ है
एक नेता ने कहा
वोट हमे ही देना भाई
क्योंकि हर किरदार
हमने निभाई
हम जीते तो विकास
की क्रांति लाएंगे
हर गली मोहल्ले में
पक्की सड़क बनवाएंगे
कोई ना होगा भूखा लाचार
हर किसी के पास
अब होगा रोजगार
घर घर अब हम जाएंगे
सबकी समस्या सुलझाएंगे
वोट हमे ही देना भाई
गैस सिलेंडर पर सब्सिडी
बिजली सबको मुफ्त मिलेगी
के जी से पी जी की शिक्षा
हर बच्चो को चुस्त मिलेगी
सस्ते में हम घर दे दे देंगे
मुफ्त इलाज भी
अब होगा भाई
जन्म से लेकर
मृत्यु के अंत्येष्टि तक
हम सारे प्रबंध कर देंगे
बस , वोट हमे ही देना भाई।
•संपर्क –
•97557 94666
🤣😆😁😂🤣😆😁😂
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)