कविता आसपास : प्रवेश शर्मा
2 years ago
236
0
🟥
नाम ले राम का
– प्रवेश शर्मा
[ चंदौसी, संभल ]
नाम ले राम का =
राम पधारे हैँ अयोध्या में
सारा जग जगमग हो गया,
फूलों की वर्षा हुईं बादलों से
सबका मन बगिया हो गया,
दरस दिए बाल्य काल के
सारा बाल्य काल सुहाना हो,
राम सिया के संग हैँ पधारे
पलक्ष्मण का संग हो गया,
हनुमत हृदय बसे राम सिया
सारा जग राममय हो गया,
राम नहीं बस एक नाम है
राम कहे जो उद्धार हो गया,
जीवन का हर पल शिक्षा है
राम जीवन आदर्श हो गया,
नर नारी राम दरस सुख पावें
जन जीवन सुखमय हो गया,
राम आज्ञाकारी माता पिता के
मात-पिता जीवन धन्य हो गया,
जय जय जय हो राम सिया की
नाम ले राम का राममय हो गया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)