कविता आसपास : डॉ. रंजना द्विवेदी
2 years ago
227
0
🟥
मैं कविता लिखती हूं.
– डॉ. रंजना द्विवेदी
[ रायपुर छत्तीसगढ़ ]
मैं कविता लिखती हूं
अलंकार,छंद, दोहों से परे
बस भाव उकेरा करती हूं
मैं कविता लिखती हूं
जज्बात लिखती हूं
एहसास लिखती हूं
हर मंजर को मैं
ख्वाब लिखती हुं
कभी खुशी तो कभी गम
कभी सुखद अनुभव तो
कभी कड़वी अनुभूतियां
मैं कमाल लिखती हूं
मैं कविता लिखती हूं
परिणय सूत्र के बंधन तो
कभी विक्षोभ का भाव
कभी समागम तो
कभी दुराव लिखती हूं
मैं कविता लिखती हूं
कभी आंसुओं का सैलाब
तो कभी खुशियों का
मैं पैगाम लिखती हूं
कभी बच्चो की किलकारी
तो कभी गहन चिंतन
विचार लिखती हूं
मैं कविता लिखती हूं
•संपर्क-
•97557 94666
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)