महाशिवरात्रि विशेष : डॉ. रंजना द्विवेदी
2 years ago
354
0
▪️ शिव शंकर
– डॉ. रंजना द्विवेदी
[ रायपुर, छत्तीसगढ़ ]

शिव शंकर
गगन भी शिव
धरती भी शिव है
काली की भक्ति भी शिव है
प्रेम भी शिव
विक्षोभ भी शिव है
शिव ही सौम्य और
रौद्र भी शिव है
जीवन भी शिव
काल भी शिव है
सती का श्रृंगार भी शिव है
युद्ध भी शिव
शांत भी शिव है
वेद और पुराण भी शिव है
गगन भी शिव
धरती भी शिव है
ब्रम्हांड की शक्ति भी शिव है
धूप और छांव भी शिव है
प्रकृति की प्रचंड
कहर भी शिव है
फल भी शिव है
कर्म भी शिव है
सर्वोत्कृष्ट धर्म भी शिव है
भोर भी शिव और सांझ भी शिव है
घट घट मे कण कण में शिव है
सृजन भी शिव
विध्वंस भी शिव है
आदि भी शिव और
अंत भी शिव है
▪️ संपर्क-
▪️ 97557 94666
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)