‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष कविता : भारत का ऑपेरशन सिंदूर- ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’
▪️
भारत का ऑपेरशन सिंदूर
• ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’
• छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

आतंकियों को देता है,
पाकिस्तान सदा पनाह।
हमारी जांबाज सेना ने,
उनके मंसूबों को कर दिए हैं तबाह।
ये नापाक पाकिस्तान,
नजर रखता है हरदम बुरी।
भारत सदा चाहता है दोस्ती,
पर तू चलाता है पीठ पीछे छुरी।
नापाक इरादों से हमला करता है ,
कश्मीर, कारगिल, मुंबई में ।
कभी पंजाब ,पठानकोट और उरी।
तू फिर भूल गया ऐ पापी पाक,
कैसे कर दिया था तेरी हालत बुरी।
आखिर कब तक होते रहेगा,
तू दुनिया भर में बदनाम।
करवाता है आतंकी हमला,
कभी संसद में तो कभी पहलगाम।
अपनी हरकतों से ,
तू बाज आजा पाकिस्तान।
नहीं तो मिट जायेगा,
दुनियां से तेरा नामों -निशान।
नौ ठिकानों पर हमला,
तो भारत का एक ट्रेलर है।
बेगुनाहों का खून बनाने वालों,
पिक्चर अभी बाकी है।
अभी तो मानो,
ये रामायण चल रहा है।
महाभारत में तो ,
और खतरनाक झांकी है।
दु:शासन- दुर्योधन बनने की,
तू कोशिश करेगा।
तो भारत तेरा,
जंघा ही तोड़ देंगे।
बार – बार कश्मीर – कश्मीर का,
राग मत अलाप।
नहीं तो इस्लामाबाद में ही,
सारे बम – बारूद फोड़ देंगे।
विधर्मियों ने मिटाया हमारी ,
माताओं- बहनों का सिंदूर।
धर्म पूछ कर जिनको मारे,
वो थे किसी के आंखों का नूर।
तो हिंदुस्तान कैसे रहने देंगे,
तुमको अपनी मस्ती में चूर।
देखो पाक तुम्हारे ठिकानों को,
हमारी सेना ने कर दिए हैं चकनाचूर।
अब अपनी जान बचा कर ,
तू कितना भागेगा दूर।
देख-देख रे पाकिस्तान,
भारत का” आपरेशन सिंदूर।”
• संपर्क-
• 79746 66840
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)