नव वर्ष-2026 पर विशेष काव्यात्मक प्रस्तुति – ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर [छत्तीसगढ़-भिलाई]
2 months ago
342
0
▪️
नव वर्ष-1

बीते संवत दे गया, सुख-दुख की सौगात।
आज आंग्ल नव वर्ष का,करें सुखद शुरुआत।।
करें सुखद शरुआत, प्रगति के पथ पर आगे।
छूने को आकाश, जोश नव फिर से जागे।।
एक वर्ष का काल, धैर्य रख कर जो जीते।
जारी रखें प्रवाह, शान्ति मय जीवन बीते।।
▪️
नव वर्ष-2

ज़िंदगी ख़ुशहाल हो।
मुबारक नया साल हो।
चमकता जलाल हो,
महकता जमाल हो,
धनक रंग बिखरे फलक पे,
हर सम्त उड़ता गुलाल हो।
ज़िंदगी खुशहाल हो।
मुबारक नया साल हो।
रुख़सत मलाल हो,
हिज्र अब विसाल हो,
फूल खिले दिलों में प्यार के,
मुस्कान भरे गाल हो।
ज़िंदगी ख़ुशहाल हो।
मुबारक नया साल हो।
क़दम-क़दम कमाल हो,
क़ामयाबी बेमिसाल हो,
दुश्मन हों दोस्तों के कतार में,
इंसा-इंसा हमख़याल हों।
ज़िंदगी खुशहाल हो।
मुबारक नया साल हो।
• कवि संपर्क-
• 94792 70283
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)