मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
2 months ago
351
0
▪️
आया मकर संक्रांति
– अमृता मिश्रा
[ छत्तीसगढ़-भिलाई ]

उत्तरायण का पुण्य दिन, सूरज करे प्रस्थान।
मकर संक्रांति सिखाए, सत् पथ की पहचान।।
सूरज की किरणों संग, बदले जीवन ढंग,
मकर संक्रांति लाए, खुशियों के नए रंग।
खेतों में हरियाली, मन में नव उत्साह,
मकर संक्रांति कहे, रखो श्रम पर विश्वास।
तिल-गुड़ की मिठास में, घुल जाए हर वैर।
मकर संक्रांति लाए, जीवन में उजियार।।
कड़वी बात भुला चलें, तिल जैसे हों नेक,
गुड़-सी मीठी वाणी से, भर दें जीवन एक।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)