• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें… [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें… [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
243

▪️
कोकओवन में जोखिम की अवधारना : उनकी पहचान और निराकरण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में दिनांक 19 अप्रैल 2024 को जोखिम की अवधारणा, उनकी पहचान और निराकरण योजना में सुधार पर केन्द्रित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कार्यपालक निदेशक (एसएसओ), रांची श्री आशीष चक्रवर्ती और मुख्य महाप्रबंधक (एसएसओ), रांची श्री वशिष्ठ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री तरूण कनरार, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री पी आर भल्ला, महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री पी एम राजेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री बी सी मंडल सहित अग्निशमन तथा कोकओवन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जोखिम की अवधारणा, उनकी पहचान और निराकरण, शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। जोखिम के मूल्यांकन का अभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

कार्यशाला के दौरान जोखिम पहचान और निराकरण एवं उससे संबंधित सुरक्षा चर्चा में सभी व्यक्तियों को शामिल करने पर जोर दिया गया। कार्यपालक निदेशक (एसएसओ) श्री आशीष चक्रवर्ती ने विभिन्न उत्तम प्रथाओं जैसे कार्य पूरा होने के बाद प्रोटोकॉल में कार्य के दौरान हुए अवलोकनों को दर्ज करना तथा किसी भी प्रकरण की जांच में संबंधित सभी व्यक्तियों को शामिल करने की सलाह भी दी। इसके अलावा जोखिम मूल्यांकन के टूल्स पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस विशेष कार्यशाला में मुख्य महाप्रबंधक (कोकओवन) श्री तरूण कनरार के कुशल मार्गदर्शन में कोकओवन विभाग के कई अधिकारियों के साथ-साथ पर्यवेक्षी कैडर के प्रमुख कर्मचारियों ने भाग लिया। जोखिम संकल्पना में सुधार के लिए श्री शुभाशीष नंदी और श्री अनुराग किशोर दीपक द्वारा कर्मचारियों के बीच शॉप फ्लोर गतिविधियाँ भी प्रस्तुत की गईं।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय सहायक महाप्रबंधक (कोकओवन) श्री प्रदीप मेनन, सहायक महाप्रबंधक (कोकओवन) श्री प्रशांत कुमार, महाप्रबंधक (कोकओवन) श्री बी सी मंडल, महाप्रबंधक (कोकओवन) श्री पी एम राजेन्द्र कुमार की टीम ने किया।

०००

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने भारतीय रेलवे को R-350 हीट- ट्रीटेड रेल की दूसरी रेक भेजी…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने 20 अप्रैल 2024 को 260 मीटर लंबाई वाली R-350 हीट-ट्रीटेड रेल की 1000 टन की दूसरी रेक भारतीय रेलवे को भेजी। भारतीय रेलवे, हायर एक्सल लोड के साथ रेल परिवहन को और भी तेज करने के लिए आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर है। इसके लिए भारतीय रेलवे की ओर से, सेल द्वारा उत्पादित माइक्रो-अलॉय रेल और हीट-ट्रीटेड रेल दोनों की मांगों में बढोत्तरी हुई है।

भिलाई इस्पात संयंत्र, छह दशकों से भी अधिक समय से भारतीय रेलवे की वांछित ग्रेड में रेल की मांगों को पूरा कर रहा है। संयंत्र अपने आधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल से 130 मीटर वाली दुनिया की सबसे लंबी रेल बनाता है। साथ ही भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की भी आपूर्ति करता है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने माइक्रो-अलॉय रेल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, नए 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ R-260 रेल का एक नया ग्रेड विकसित किया था। जिसे संयंत्र द्वारा जुलाई 2022 से रोल आउट कर भारतीय रेलवे को आपूर्ति किया जा रहा है। रेल के इस नए ग्रेड उत्पाद की मानक और विशिष्टताएं, बीएसपी द्वारा पूर्व में उत्पादित ग्रेड-880 या यूटीएस-90 रेलों की तुलना में अधिक है, यहाँ तक कि ये यूरोपीयन मानक से भी बेहतर है।

संयंत्र की आधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल ने, R-260 ग्रेड रेल के नियमित उत्पादन के साथ भारतीय रेलवे की मांग के अनुसार, हीट-ट्रीटेड रेल की ट्रेल रोलिंग शुरू की थी। सेल के अनुसंधान विंग आरडीसीआईएस में सफल परीक्षणों और भारतीय रेलवे के अनुसंधान विंग आरडीएसओ से मंजूरी के बाद, R-350 HT रेल का वाणिज्यिक उत्पादन, अक्टूबर 2023 में यूनिवर्सल रेल मिल में शुरू हुआ। 260 मीटर लंबाई में 1000 टन R-350 HT रेल की पहली खेप, 31 अक्टूबर 2023 को भेजी गई थी।

ये विशेष ग्रेड हीट-ट्रीटेड रेल, अभी भारत के दक्षिणी भागों में फील्ड परीक्षणों के अधीन है। कई बार एक्सल लोड अधिक होने के साथ साथ ट्रेनों की गति तेज और धीमी होने के परिणामस्वरूप, ट्रेनों के पहिये और पटरियों के बीच घर्षण अधिक होता है। रेल परिवहन के ऐसे हिस्सों में पहिये और पटरियों के बीच घर्षण को कम करने के लिए यह विशेष ग्रेड हीट-ट्रीटेड रेल सबसे उपयुक्त है।

०००

▪️
बीएसपी ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल, 2024 को टाउनशिप के सेक्टर-6 क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री डी एल मोइत्रा, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) सुश्री उमा कटोच, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री के प्रवीण, उप महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक (टीएसडी) डॉ एन के जैन, सहायक महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) सुश्री बी अनुराधा सहित पर्यावरण प्रबंधन और टाउनशिप विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री डी एल मोइत्रा ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर टाउनशिप के कर्मचारियों और नागरिकों को धरती मां की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने छोटे-छोटे प्रयासों जैसे प्लास्टिक के उपयोग से बचना, पेड़ लगाना, कचरा कम फैलाना आदि के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बीएसपी ने अपने संयंत्र परिसर, टाउनशिप और खदानों में 50 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। इसके अतिरिक्त अपने सीएसआर पहल के तहत सड़क किनारे वृक्षारोपण प्रयासों में भी योगदान दिया है।
वृक्षारोपण गतिविधियों के अलावा, बीएसपी ने पिछले कुछ वर्षों में उत्सर्जन को कम करने, पानी के पुनर्चक्रण और कचरे के पुनःउपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं। हाल ही में संयंत्र ने अपने आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण गतिविधियों में ग्रीन टेक्नोलाॅजी का समावेश किया है, जिससे ऊर्जा की खपत और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी सुनिश्चित हुई है। साथ ही बीएसपी ने वर्ष 2030-31 तक अपने कार्बन फुटप्रिंट को 2 टन/टीसीएस तक कम करने की महत्वाकांक्षी यात्रा के लिए सर्वोत्तम प्रयासों का समावेश किया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों के तहत फ्लू गैस कार्बन डाइऑक्साइड को पेट्रोलियम-ग्रेड इथेनॉल में परिवर्तित करने हेतु पायलट-स्केल प्लांट स्थापना के लिए एक फर्म के साथ समझौता किया है। यह अभिनव परियोजना कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और वर्ष 2070 तक नेट-जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की बीएसपी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त, बीएसपी ने 1 जनवरी 2024 से एमओईएफसीसी और यूनिडो के सहयोग से विषैले ट्रांसफाॅर्मर आॅइल का पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निपटान के लिए अत्याधुनिक प्लांट का परिचालन प्रारंभ किया है। यह संयंत्र पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तरह का पहला संयंत्र है और पूरे देश की जरूरतों को पूरा करेगा। यह सभी प्रयास पृथ्वी दिवस के अवसर पर, बीएसपी के सतत विकास और बेहतर कल को सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

सभी भारतीयों के लिए बड़ी खबरः ईरान ने जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला किया उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह, 5 साल तक भारत की गैस सप्लाई पर पड़ेगा असर, यही से आता है देश का 47 फीसदी गैस
breaking Chhattisgarh

सभी भारतीयों के लिए बड़ी खबरः ईरान ने जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला किया उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह, 5 साल तक भारत की गैस सप्लाई पर पड़ेगा असर, यही से आता है देश का 47 फीसदी गैस

दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी
breaking Chhattisgarh

दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

प्रदेश में प्रदूषण फैलाने वाले 665 उद्योग संचालित, नेता प्रतिपक्ष के सवालों से घिरे पर्यावरण मंत्री
breaking Chhattisgarh

प्रदेश में प्रदूषण फैलाने वाले 665 उद्योग संचालित, नेता प्रतिपक्ष के सवालों से घिरे पर्यावरण मंत्री

Income Tax Rules 2026 का अधिसूचना जारी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम, जानिए
breaking National

Income Tax Rules 2026 का अधिसूचना जारी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम, जानिए

नवरात्रि की द्वितीय दिव्य-शक्ति माता ब्रह्मचारिणी- संजीव ठाकुर
breaking Chhattisgarh

नवरात्रि की द्वितीय दिव्य-शक्ति माता ब्रह्मचारिणी- संजीव ठाकुर

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री साय

काबुल अस्पताल हमले पर घिरा पाकिस्तान, 400 मौतों के बाद दिया विवादित बयान
breaking international

काबुल अस्पताल हमले पर घिरा पाकिस्तान, 400 मौतों के बाद दिया विवादित बयान

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS डॉ. रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त
breaking National

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS डॉ. रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त

कला-सांस्कृतिक संस्था ‘गीत वितान कला केंद्र’ के तत्वावधान में वसंत उत्सव 22 मार्च को ‘स्वामी आत्मानंद उद्यान एवं खेल परिसर’ में : शांति निकेतन की परंपरा में रंगारंग प्रस्तुति एवं संगीत-नृत्य और चित्रकला का संगम

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राज्यसभा सांसदों के लिए प्रधानमंत्री की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर कहा- ‘राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता’
breaking National

राज्यसभा सांसदों के लिए प्रधानमंत्री की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर कहा- ‘राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता’

रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – यह छोटी घटना नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई…
breaking Chhattisgarh

रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – यह छोटी घटना नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई…

मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी : शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान
breaking Chhattisgarh

मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी : शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त
breaking Chhattisgarh

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

भिलाई में बच्चों के झगड़े ने लिया खतरनाक रूप, दो पक्षों में पथराव और मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात
breaking Chhattisgarh

भिलाई में बच्चों के झगड़े ने लिया खतरनाक रूप, दो पक्षों में पथराव और मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय

मनरेगा पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति, आसंदी ने किया खारिज
breaking Chhattisgarh

मनरेगा पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति, आसंदी ने किया खारिज

सरकार ने वापस लिया छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2006, इन संशोधन विधायकों को सर्वसम्मति से किया पारित…
breaking Chhattisgarh

सरकार ने वापस लिया छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2006, इन संशोधन विधायकों को सर्वसम्मति से किया पारित…

कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन