• Chhattisgarh
  • लोकसभा चुनाव- 2024, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय बघेल का चुनावी दौरा… ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ टीम के साथ…

लोकसभा चुनाव- 2024, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय बघेल का चुनावी दौरा… ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ टीम के साथ…

2 years ago
485

▪️
जनसभा : भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने की भिलाई में की विशाल जनसभा…

भारत तकनीकी और दवाओं सहित सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है – जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार विकासवाद की नीति पर चल रही है

कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन दलों के सभी भ्रष्टाचारी एक साथ हैं, इन्हें उखाड़ फेंकना है

इंडी गठबंधन दलों के अधिकांश नेता या तो जेल में हैं या बेल पर-जेपी नड्डा

इंडी गठबंधन कहता है कि भ्रष्टाचार बचाओ तो मोदी जी कहते हैं भ्रष्टचार मिटाओ-जेपी नड्डा

भूपेश सरकार ने कोयला, चावल और गोबर तक में घोटाला कर डाला–जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सबका साथ-सबका विश्वास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थवव्यवस्था बनाना है और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसी अवधारणा को लेकर भारत आज विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही जो सामाजिक विसंगतियां थी, उन्होंने दूर किया। श्री जेपी नड्डा जी ने कहा कहा तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसे हटाओ लेकिन कांग्रेस ने हिम्मत नहीं थी। मोदी जी ने अपने मजबूत इरादे से इसे समाप्त कराया। इस्लामिक देश में तीन तलाक नहीं है, आपके एक वोट ने तीन तलाक खत्म करा दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित जो दूसरे देशों से शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता का अधिकार मिल रहा है। पहले देश में जाति और धर्म के नाम राजनीति होती थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सरकार विकासवाद की नीति पर चल रही है। कांग्रेस के लोग पहले जाति देखते थे, पिछड़ा है कि अगड़ा है, पहाड़ी क्षेत्र का है कि मैदान का है। किस धर्म का हैं? भाई-भाई को लड़ाने का काम कांग्रेस ने किया। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा, तौर-तरीके बदल डाला। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर काम कर रही है। मोदी की सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों की सरकार है। मोदी जी ने कहा था, मेरी सरकार युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसान, है। आज पूरे देश में विकास हो रहा है। गांव एक दूसरे गांव से सड़कों के माध्यम से जुड़ गए हैं। गरीबों को मुफ्त चावल देने का काम अगर कोई किया तो वह प्रधानमंत्री ने किया। गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ मिल रहा है। आज मोदी की योजना के चलते 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज पीएम आवास के तहत 4 करोड़ गरीबों को आवास दिए। पक्के मकान बनाकर मोदी की सरकार ने दिए है। अभी मोदी जी ने संकल्प पत्र में कहा कि 3 करोड़ और पक्के मकान देंगे। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को 10 करोड़ बहनों को गैस कनेक्शन दे दिया गया। जलजीवन मिशन के तहत 11 करोड़ बहनों को कनेक्शन दिया गया, महिलाएं दूर दराज से पानी लाना होता। 36 करोड़ नल जल कनेक्शन दिए। आज लोगों को निशुल्क इलाज किया जा रहा है। आज 5 लाख रुपए आयुष्मान योजना का लाभ 55 करोड़ जनता को दिया जा रहा है। कहा-मोदी जी ने तय किया है कि भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 70 साल से अधिक है, उसे भी 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलेगा। कहा कि 70 साल से अधिक बुजुर्गों का भी कार्यकर्ता फार्म भरवाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत 10 वें नंबर से 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। 2029 में भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। और 2047 तक भारत को विकासित बनाने का संकल्प है । भारत तकनीकी और दवाओं सहित सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। आज हम पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा कई गुना निर्यात के मामले में आगे हैं। भारत इलेक्ट्रानिक, दवाइओं में आज 138 गुना हमारा निर्यात बढ़ गया है। पहले आपके मोबाईल पर मेड इन चाइना लिखा होता था, आज मेड इन इंडिया लिखा होता है। भारत अब उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में आगे है। जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। आज दुनिया में आज हम दूसरे स्थान पर स्टील का उत्पादन कर रहे हैं। श्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जो भी विकास कार्य हुए हैं। वह भाजपा की सरकारों की देन हैं। यहां नेशनल हाइवे और पांच मेडिकल कॉलेज केंद्र की मोदी सरकार की देन है। छत्तीसगढ़ में अमृत भारत मिशन के तहत 32 रेलवे स्टेशन सहित एयपोर्टों को विकसित किए जा रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की भूपेश सरकार की अर्कमण्यता और भ्रष्टचार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां छत्तीसगढ़ में यही भूपेश बघेल की सरकार थी तो 18 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना को इसलिए बंद कर दिया था कि वह प्रधानमंत्री मोदी जी की योजना थी। लेकिन जैसे ही आज हमारी सरकार ने फिर से पीएम आवास से पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दिया। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि 3 करोड़ और गरीबों को पीएम आवास दिया जाएगा। देश में 3 करोड़ दीदियों को लखपति बनाएंगे। कहा, किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 साल तक चलती रहेगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों को मुफ्त में बिजली मिलेगी। सोलर पैनल के जरिए बिजली तो मिलेगी ही साथ में उसकी बचत बिजली से लोगों की आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्र की योजनाओं से जरिए दलहन और तिलहन में भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा। आने वाले समय में मोटे अनाज मिलेट का भारत दुनिया का हब बन जाएगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विकास ही विकास है तो दूसरी ओर इंडी गठबंधन के दलों का नारा है कि भ्रष्टचार बचाओ, तो पीएम मोदी का नारा है कि भ्रष्टचार हटाओ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में कोयला, चावल, शराब और गोबर तक में घोटाले हुए हैं। यही हाल यूपीए की मनमोहन सरकार के दौरान भी हेलीकाप्टर, टूजी, थ्री जी, कामनवेल्थ गेम जैसे अनगिनत घोटाले हुए थे, जिसका दंश पूरे देश ने झेला। इन घाेटालों के चलते देश की अर्थव्यवस्था की खस्ताहाल हो गई थी। कांग्रेस की सरकारों ने जमीन, आकाश, अंतरिक्ष और समुद्र तक में भी घोटाला करने से नहीं चूके।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन दल के नेता या तो जेल हैं या फिर बेल पर है। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव, टीएमसी, आप पार्टी के मनीष सिशोदिया, अरविंद केजरीवाल, के कविता ये सभी नेता जेल या बेल पर हैं। ये जितने भी दल हैं इनके नेता सभी परिवारवाद की राजनीति करते हैं। कांग्रेस के राहुल व सपा के अखिलेश यादव-डिंपल यादव, लालू यादव इनके बेटे तेजस्वी यादव, स्टालिन, शरद पवार, आदित्य ठाकरे इनका मकसद है कि जाति धर्म के नाम पर वोट मांगों और अपने बेटे-बेटियों को मंत्री व मुख्यमंत्री बनाकर भ्रष्टचार करना है। इनको डर है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने तो इनका जेल जाना तय है। इसलिए सभी एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दल सनातन विरोधी है। ये राम विरोधी पार्टी है, कांग्रेस कहती थी कि प्रभु श्रीराम काल्पनिक हैं। राम का कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। इन लोगों ने श्रीराम मंदिर के न्यौते का ठुकराया था। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये लोग खुलेआम श्रीराम और सनातन का विरोध करते हैं। जनता इन घमंडिया दलों को सबक सिखाएगी। लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस दिखती है वहां-वहां कमल खिलाना है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने किसानों को बोनस नहीं दिया था। हमारी सरकार बनने के बाद तत्काल किसानों को दो साल का बोनस दिया गया। महतारी वंदन की योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में हर महीने 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब लोग दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी और सांसद विजय बघेल के लिए चुनाव में उनको सफलता मिले और वे संसद में पहुंचे। इसी उद्देश्य से यहां आया हू। जो उत्साह मैं देख रहा हूं, उससे लगता है कि आप लोगों ने उनको संसद में भेजने का निर्णय ले लिया है। हम मोदी जी को भारत को विकसति बनाने के लिए उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। जो आप लोग नारा लगा रहे है कि 400 पार । इसका मूल है कि देश में एक सशक्त देश बनाइए। मोदी जी इच्छा शक्ति का नतीजा है कि 370 धारा खत्म कर दिया। श्रीराम लाल आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, और यह आपके एक वोट से संभव हुआ। इसलिए एक बार फिर मोदी जी सरकार बनाएं। ताकि एक सशक्त और आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो सके।

पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पति है-विजय बघेल

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि जेपी नड्डा ने कोरोनाकाल में जिस तरीके से देश की सेवा करने का उत्साह हम लोगों को दिया और श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम कार्यकर्ता सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए लोगों की सेवा की । आज जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की सरकारें हर राज्य में बन रही है। कांग्रेस की राज्य में सरकार होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं के कर्मठता के बावजूद पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। आज फिर आपके उत्साह और प्रेरणा के आर्शिवाद से कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगे और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पति है।

इस अवसर पर शैलजा चंद्रकार, नवीन शर्मा, प्रकाश अवस्थी, के राजू पार्षद सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
आयोजित आमसभा में लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल संयोजक अवधेश चंदेल साथ संयोजक प्रितपाल बेल चंदन विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, पूर्व विधायक रमशिला साहू सावलाराम डहरे जागेश्वर साहू लाभचंद बाफना भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महेश वर्मा विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू मुकेश शर्मा बृजेश ब्रिजपुरिया रवि शंकर सिंह उषा बारले सुरेंद्र कौशिक प्रेम लाल साहू विजेंद्र सिंह लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

०००

▪️
विजय बघेल का बीते कल भी जारी रहा चाय पे चर्चा : लोगों को रास आ रही है विजय बघेल के हाथों की बनाई चाय…

भारतीय जनता पार्टी कैम्प मण्डल द्वारा भेंट मुलाकात तथा गोठ बात करने अपनों के संग सर्कुलर मार्केट पावर हाउस भिलाई में चाय पे चर्चा करने पहुंचे! जंहा दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी, व सांसद विजय बघेल तथा वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन शामिल हुऐ!

श्री रिकेश सेन ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कहा की सभी कार्यकर्ता मिलकर सांसद विजय बघेल को वैशाली नगर से एक लाख मतों से विजयी बनाएंगे!
इसके बाद सांसद विजय बघेल जी ने अपने हाथों से चाय बनाकर सभी को परोसा! ततपश्चात चाय पर चर्चा की शुरुआत हुई!दुर्ग लोकसभा इतिहास रचने वाला है वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से एक लाख मतों से जीत दिलाई जाएगी एक एक कार्यकर्ता तन्मयता से लगा हुआ है.

इस अवसर पर कैम्प मण्डल अध्यक्ष अशोक गुप्ता संयोजक कन्हैया सोनी सह-संयोजक विजय सिंह श्री प्रभुनाथ मिश्रा जी श्रीमती तुलसी साहू चेम्बर्स आॅफ काॅमर्स प्रदेश महामंत्री अजय भशीन तुलसी साहू लक्ष्मी साहु तरुण सिंह पार्षद संजय सिंह भोला साहू धर्मेंद्र दिवाकर राजकुमार जायसवाल जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह धनराजू विष्णु चंद्राकर शंभू चौधरी मुन्ना आर्य चंद्र प्रकाश सोनी त्रिलोचन सिंह शारदा गुप्ता सनी मोहम्मद पार्षद विनोद चेलक रामेश्वरी सिन्हा,संजय जायसवाल धर्मेन्द्र पाण्डेय अमर सोनकर परस राम साहू छोटे लाल चौधरी भगवती सिंह शांताबाई जंघेल इन्दु कौर निशु पाण्डेय प्रकाश सांवत मनोज गुप्ता अतुल चक्रवर्ती प्रेम कुमार गहलोत चिन्ना राव चिन्ना राव कृष्ण राव ममता भारद्वाज प्रिया सिंह प्रदीप सेन प्रदीप सिंह सहित भाजपा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!

०००

▪️
जेपी नड्डा ने लिया संकल्प भाजपा ही विकल्प- बृजेश बिचपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष, भिलाई…

👉 जेपी नड्डा और बृजेश बिचपुरिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का आज भिलाई के इस्पात नगरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी ने भव्य स्वागत कर दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक होने के नाते जिले की मंडल की कार्य योजना की जानकारी माननीय अध्यक्ष जी को दी साथ ही साथ माननीय अध्यक्ष जी ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग के लोकप्रिय सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी श्री विजय बघेल जी को प्रचंड मतों से जीताने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर उनके 400 पार के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया l साथ में दुर्ग लोकसभा के संयोजक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी, सहसंयोजक अवधेश चंदेल जी, दुर्ग के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी, भिलाई के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी, दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव जी, अहिवारा के विधायक डोमन लाल कुरसेवाडा जी, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन जी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सावलाराम डहरे जी, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना जी एवं प्रदेश जिले एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए
breaking international

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?
breaking Chhattisgarh

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र
breaking Chhattisgarh

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन
breaking National

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन