- Home
- Chhattisgarh
- ऑलइंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन [एटक] का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 27-28 अप्रैल को ‘ किरुबुरु माइन्स झारखंड ‘ में : सम्मेलन में यूनियन के संगठन, स्टील उद्योग, वेतन समझौता और वर्तमान राजनीतिक पर चर्चा होगी : माइन्स से 21 प्रतिनिधि भाग लेंगे :
ऑलइंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन [एटक] का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 27-28 अप्रैल को ‘ किरुबुरु माइन्स झारखंड ‘ में : सम्मेलन में यूनियन के संगठन, स्टील उद्योग, वेतन समझौता और वर्तमान राजनीतिक पर चर्चा होगी : माइन्स से 21 प्रतिनिधि भाग लेंगे :
3 years ago
164
0
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ऑलइंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन [एटक] के सचिव विनोद कुमार सोनी ने बताया कि –
ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन (एटक) का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज दिनांक 27 अप्रेल व 28 अप्रेल 2023 को किरूबुरू माइन्स, झारखंड में होने जा रहा है। सम्मेलन में यूनियन के संगठन, स्टील उद्योग, वेतन समझौता, वर्तमान राजनीतिक पर चर्चा की जाएगी। अंत में फेडरेशन की नई समिति का चुनाव किया जाएगा। सम्मेलन में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. रामेंद्र कुमार व राष्ट्रीय महासचिव का. अमरजीत कौर तथा फेडरेशन के महासचिव व उप महासचिव क्रमशः का. डी आदिनारायण व का. रामाश्रय प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगें। भिलाई स्टील प्लांट व उसके चारों कैप्टिव माइन्स से कुल 21 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सेल व आर आई एन एल से चुने हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)