- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग : झाड़ूराम देवांगन स्मृति सम्मान समारोह : कवि नरेंद्र देवांगन को समाज द्वारा सम्मानित किया गया…
दुर्ग : झाड़ूराम देवांगन स्मृति सम्मान समारोह : कवि नरेंद्र देवांगन को समाज द्वारा सम्मानित किया गया…
दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास] : दुर्ग जिला देवाँगन समाज द्वारा झाड़ूरामदेवाँगन(जे.आर.डी.)शास.बहु.उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग में
दिनांक18जून2023रविवार को श्री झाड़ूराम देवाँगन स्मृति प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले के सभी समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में80%से अधिक अंक प्राप्त करनेवाले लगभग 700 से अधिक छात्र छात्राओं एवं खेलकूद से संबंधित लगभग 50 बच्चों के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी एवं योगदान हेतु अनेक संगठनों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर् विभिन्न साहित्यिक समितियों द्वारा अनेक सम्मानों एवं अलंकरणों से अलंकृत कवि एवं
साहित्यकार श्री नरेन्द्र देवाँगन “देव” का माननीय श्री अरुण वोरा दुर्ग विधायक एवं अध्यक्ष वेयर हाऊस निगम छ.ग.शासन द्वारा सामाजिक मंच में स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रुप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहूजी कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता श्री भूषणलाल देवाँगन सदस्य पिछड़ा वर्ग परिषद छ.ग.शासन तथा विशिष्ट अतिथि माननीय श्री अरुण वोरा दुर्ग विधायक एवं अध्यक्ष वेयर हाऊस कारपोरेशन छ.ग.शासन,माननीय श्री गिरीश देवाँगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम छ.ग. शासन, माननीय श्री धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग नगर निगम, श्री महेश देवाँगन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कोस्टा कोष्टी समाज थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहूजी ने कहा कि पूरे जिले भर के बच्चों का सम्मान कर उनमें उत्साहवर्धन का दुर्ग जिला देवाँगन समाज का प्रयास सराहनीय है। दुर्ग जिला के छात्रों एवं खेल प्रतिभाओं सकी उपलब्धि से न सिर्फ दुर्ग जिला बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। शिक्षा के साथ साथ संस्कृति एवं संस्कार की धरोहर को सहेजने की जिम्मेदारी भी इन्हीं बच्चों की है।विशिष्ट अतिथि श्री अरुण वोरा जी द्वारा इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व कार्यक्रम कहते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ साथ दुर्ग जिला के अध्यक्ष श्री पुरानिक राम देवाँगन जी को इस आयोजन हेतु बधाई दिया गया। विशिष्ट अतिथि श्री गिरीश देवांगन ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं।अपने मेहनत और लगन से विद्यार्थियों ने जो मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री भूषणलाल देवाँगन जी ने जिला स्तर पर बच्चों ने जो सफलता हासिल की है उसके लिये शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दुर्ग जिला देवाँगन समाज के अध्यक्ष श्री पुरानिक राम देवाँगन ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि इसके माध्यम से जिला के सुदूर इलाकों में रह रहे प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर सम्मानित कर एवं सभी समाज के लोगों के बीच आनेवाले पीढ़ी को भी कड़ी मेहनत करने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज सेवी श्री प्रेमचंद देवाँगन ने छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए बताया कि बच्चे किसी भी क्षेत्र में मेहनत कर कैरियर बना सकते हैं।इस हेतु संकल्पित भाव से तैयारी करें सफलता जरूर मिलती है। कार्यक्रम में पंडवानी के अमरगायक श्री चेतन देवाँगन जी का पंडवानी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा।इसके उपरांत शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गयानगर दुर्ग के छात्र छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों की ऋंखलाबद्ध आकर्षक प्रस्तुति दी गयी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पदाधिकारीगण, ब्लाक पदाधिकारी गण छात्रों एवं जिला के सभी मंडल के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र देवाँगन, धनुष देवाँगन एवं श्री बृजभूषण देवाँगन द्वारा किया गया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)