- Home
- Chhattisgarh
- चुनावी लाइव [भिलाई नगर विधानसभा] : भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय का भिलाई बचाओ कमल खिलाओ अभियान जारी है : कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा भी…
चुनावी लाइव [भिलाई नगर विधानसभा] : भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय का भिलाई बचाओ कमल खिलाओ अभियान जारी है : कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा भी…

▪️ प्रेमप्रकाश पाण्डेय
‘ पूरा भिलाई विकास के साथ है, अपने प्रेमप्रकाश के साथ है ‘ नारों के साथ बीते कल सेक्टर – 2 और बापू नगर में ‘, भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ ‘ के साथ जन संपर्क अभियान पहुंचा.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा –
भिलाई न केवल लोहा बनाता है बल्कि प्रतिभाओं को भी गढ़ता है. हमारे शहर को पूरे विश्व में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है, लेकिन विगत 5 वर्षों में ‘ महादेव आईडी आनलाइन सट्टा ने भिलाई को बदनाम किया. क्राइम का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि माताएं – बहनें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. बच्चों को रात के समय घर से बाहर भेजने में डरती हैं. भिलाई में चोरों का इतना खौफ है कि थाने तक से लोहा चोरी कर ले रहे हैं. गुंडागर्दी भी अपने चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केवल आप लोगों का हित ही सोचती है, वह आपको गुमराह नहीं करती. भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

▪️ देवेंद्र यादव
देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा बीते कल सेक्टर – 2 और सेक्टर – 6 में जनता का हालचाल जानने पहुंची.
देवेंद्र यादव ने कहा –
हमारी सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया. हर परिवार का राशन कार्ड, हर घर में शुद्ध पानी, सभी को पट्टा मिला. टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल और बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं. महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गारमेंट फैक्ट्री बनाई जा रही हैं. इसमें 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा. जनता को भूपेश पर भरोसा है. कांग्रेस ने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर काम किया है.

🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)