- Home
- Chhattisgarh
- वनडे विश्वकप फाइनल : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग रविवार 19 नवम्बर को अहमदाबाद में : कंगारू टीम रिकार्ड 8वीं बार फाइनल में : भारत और आस्ट्रेलिया दूसरी बार खेलेंगे वनडे विश्वकप
वनडे विश्वकप फाइनल : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग रविवार 19 नवम्बर को अहमदाबाद में : कंगारू टीम रिकार्ड 8वीं बार फाइनल में : भारत और आस्ट्रेलिया दूसरी बार खेलेंगे वनडे विश्वकप

छत्तीसगढ़ आसपास :
कोलकाता में हुए दूसरे सेमी फाइनल में आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर 8वीं बार फाइनल में पहुंचा.
फाइनल में आस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से 19 नवम्बर को अहमदाबाद में होगा.

भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें वनडे विश्वकप के इतिहास में दूसरी बार आमने – सामने होंगे. पहली बार दोनों टीमें 2003 में एक – दूसरे से भिड़ी थीं, तब आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. फाइनल मैच का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वनडे विश्वकप के इतिहास में यह चौथा मौका होगा, जब भारतीय टीम फाइनल में खेलेगी. भारतीय टीम ने पहली बार वनडे विश्वकप 1983 में फाइनल मैच खेला था. 1983 में भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से पराजित कर विश्वकप पर कब्जा किया था. कप्तान कपिल देव की टीम ने 183 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.

2003 में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में मुकाबला आस्ट्रेलिया से था. भारतीय टीम 125 रन से हार गई थी. आस्ट्रेलिया ने 359 रन और भारत 234 रन बनाई थी.
2011 में तीसरी बार फाइनल में पहुंची. 28 साल बाद हुए फाइनल मुकाबला श्रीलंका से हुआ. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 362 रन बनाए थे और श्रीलंका की टीम 274 रन.
12 साल बाद टीम इंडिया के पास विश्वकप जीतने के फिर मौका मिला है.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)