- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्र निर्माण के लिए पहली बार मतदान : वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल के पुत्र – पुत्री ऐश्वर्य और आराधना ने बेंगलुरु से आकर पहली बार दिया वोट
राष्ट्र निर्माण के लिए पहली बार मतदान : वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल के पुत्र – पुत्री ऐश्वर्य और आराधना ने बेंगलुरु से आकर पहली बार दिया वोट
3 years ago
289
0

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई सेक्टर – 10 निवासी ऐश्वर्य और आराधना अग्रवाल ने पहली बार वोट किया। दोनों बेंगलुरु से वोट देने आए हैं। दोनों ने अपने अनुभव शेयर किया तथा कहा कि उन्हें वोट देने में काफी आनंद आया। शंकरा स्कूल सेक्टर 10 के बूथ क्रमांक 31 में दोनों ने अपने पिता मनोज अग्रवाल पत्रकार के साथ वोट किया। दोनों का कहना है कि हर वोटर को अपने वोट का उपयोग करना चाहिए तभी उन्हें राजनेताओं की गतिविधियों पर टिप्पणी करने का अधिकार है।
ऐश्वर्य और आराधना अग्रवाल ने मतदान के बाद कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हमेशा हिस्सा बनना चाहिए. राष्ट्र के निर्माण में आज पहली बार योगदान देकर, मतदान करके हमारी इच्छा पूरी हुई.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)