- Home
- Chhattisgarh
- भाजपा जब भी सत्ता में आई है, उसने गांव, गरीब और किसान के हित का चिंतन किया है : 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रु. प्रति किवंटल की दर से करने जा रही है : भाजपा किसान मौर्चा द्वारा 9 मार्च को राजधानी में महासम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं- विजय बघेल, सांसद, जिला- दुर्ग
भाजपा जब भी सत्ता में आई है, उसने गांव, गरीब और किसान के हित का चिंतन किया है : 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रु. प्रति किवंटल की दर से करने जा रही है : भाजपा किसान मौर्चा द्वारा 9 मार्च को राजधानी में महासम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं- विजय बघेल, सांसद, जिला- दुर्ग

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास : सांसद निवास सेक्टर- 5 प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : भारतीय जनता पार्टी किसान मौर्चा द्वारा 9 मार्च को राजधानी रायपुर के सा इंस कॉलेज मैदान में विशाल किसान सम्मेलन होने जा रहा है.
किसान सम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के अलावा दो दिन तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा ये बात आज जिला- दुर्ग सांसद एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल अपने निवास सेक्टर-5 में पत्रकारवार्ता में कही….

▪️
पत्रकारों को संबोधित करते हुए विजय बघेल ने कहा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियावण किया है.
नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है. कृषक उन्नति योजना को प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 किवंटल धान, 3100 सौ रु. प्रति किवंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है, जिसका सीधे लाभ किसान भाईयों को हो रहा है.
12 मार्च को प्रदेश सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रु. प्रति किवंटल की दर से करने जा रही है. इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है.
विजय बघेल ने कहा-
भाजपा जब भी सत्ता में आई है. उसने गांव, गरीब और किसान के हित का ही चिंतन-मनन किया है. डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ही (0) शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है. इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ- साहू कारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने ही किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रु. प्रति किवंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8% अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा किसानों के लिए 7 हजार करोड़ से अधिक जारी हुए हैं.
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रु. 2 साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किया गया.
पत्रकारों को आगे विजय बघेल ने कहा कि-
स्व. सहायता समूह को कृषि से जोड़कर भाजपा की सरकार कृषि को लाभकारी बनाने के लिए क्रांतिकारी निर्णय ले रही है.
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है. लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुंचाकर लाभांवित किया जा रहा है.
सांसद और भावी विजयी सांसद विजय बघेल ने कहा कि ‘हमें सभी किसान भाईयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है’
9 मार्च को होने वाले ‘किसान सम्मेलन’ को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है. महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर से पहुंचकर शिरकत करेंगे.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)