- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत एवं पंजाबी सांस्कृतिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हो रहा है 8 मई को वैशाखी उत्सव
छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत एवं पंजाबी सांस्कृतिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हो रहा है 8 मई को वैशाखी उत्सव

👉 प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत’ और ‘पंजाबी सांस्कृतिक एवं वेलफेयर एसोसिएशन’ के पदाधिकारी पत्रकारों को ‘वैशाखी की रात 2024’ आयोजन के बारे में बताते हुए…
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
भिलाई-दुर्ग :
‘छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत’ और ‘ पंजाबी सांस्कृतिक एवं वेलफेयर एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में 8 मई 2024 को शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक ‘रंधावा पैलेस, सड़क नं. जीरो, कृष्णा गार्डन, शांति नगर, भिलाई’ में वैशाखी की रात का रंगारंग आयोजन किया गया है.
👉 पत्रकारों को संबोधित करते हुए…
इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय पंजाबी कलाकारों को बढ़ाया देना है और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. सिक्ख समाज के नौजवान पीढ़ी को अपने समाज के रीति रिवाज और पारंपरिक कल्चर्स से जोड़े रखना है. इस आयोजन से भिलाई-दुर्ग के सिक्ख समाज के लोग कॉफी उत् साहित हैं. सभ्याचार का यह प्रोग्राम साल में भिलाई-दुर्ग में एक बार ही किया जाता है. पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोले कि इस बार 1200 से भी अधिक लोगों के आने की संभावना है. आने वाले समय में ‘ छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत’ और ‘पंजाबी सांस्कृतिक एवं वेलफेयर एसोसिएशन’ द्वारा युवाओं के लिए स्कूली शिक्षा एवं खेलकूद के अनेकों आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
प्रेसवार्ता में ‘छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत’ के गुरुमीत सिंह गाँधी, पलविंदर सिंह रंधावा, हरपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, बलदेव सिंह और ‘पंजाबी सांस्कृतिक एवं वेलफेयर एसोसिएशन’ से सीएस बाजवा, तरसेम सिंह ढिल्लन, पी एस बिंद्रा और जसविंदर सिंह उपस्थित थे.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)