• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
165

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में प्राप्त किया प्रथम स्थान : शत् प्रतिशत् मतदान के लिए शपथ

सक्षम और समर्थ सेल स्तरीय प्रबंधन और बिजनेस क्विज (मैनेजमेंट एंड बिजनेस क्विज-एमबीक्यू) का ग्रैंड फिनाले, 03 मई 2024 को बर्नपुर क्लब, आईआईएससीओ, बर्नपुर में आयोजित किया गया था। जहाँ भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में पहला स्थान प्राप्त किया। इस पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि, आईआईएससीओ और डीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री बीपी सिंह थे।
भिलाई इस्पात संयंत्र की विजेता टीम में सहायक महाप्रबंधक (ओपी-II) श्री उमेश मलयथ और प्रबंधक (कार्मिक-आईआर एंड सीएलसी) श्री निवेश विजयन शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बीएसपी की यह टीम ‘सक्षम’ क्विज की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। इस ‘सक्षम’ क्विज में राउरकेला इस्पात संयंत्र की टीम प्रथम उपविजेता तथा बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम द्वितीय उपविजेता रही।
इस अवसर पर श्री बी पी सिंह ने अपने सारगर्भित भाषण में कहा, कि यह आयोजन व्यवसाय क्षेत्र से संबंधित उनके ज्ञान और जागरूकता को और भी अधिक समृद्ध करने में सहायक है।
अधिकारियों के लिए ‘सक्षम’ क्विज़ का संचालन, क्विज़ मास्टर श्री अजय पूनिया द्वारा किया गया। जबकि कार्मिकों के लिए ‘समर्थ’ क्विज़ का संचालन, भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक (टी एंड डी) श्री आशीष अग्रवाल और सहायक महाप्रबंधक (एसपी-3) श्री विकास पिपरानी द्वारा किया गया।

०००

▪️
बीएसपी सीएसआर द्वारा आयोजित ‘त्रिमासिक जूट शिल्प प्रशिक्षण शिविर’ उद्घाटित

भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सहयोग से महिला सशक्तिकरण कौशल विकास योजना के तहत श्रमिक क्षेत्र कैम्प-1, भिलाई में “त्रैमासिक जूट शिल्प प्रशिक्षण शिविर” का उदघाटन 03 मई 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (प्लांट गैरेज) श्री बी डी बाबू द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री बी डी बाबू ने कहा कि देश के विकास के साथ-साथ हमारे संयंत्र के संचालन में महिलाओं की हमेशा से अहम भूमिका रही है। महिलाएं जब घर के प्रत्येक कार्य को कुशलतापूर्वक प्रबंधित कर सकती हैं तो वे किसी भी काम को करने में सक्षम है। आज महिलाएं इस जुट शिल्प प्रशिक्षण को प्राप्त कर एवं इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाकर कैम्प क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगी तथा अन्य लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएँगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण हेतु मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाय सपकाले तथा महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर के मार्गदर्शन में सीएसआर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड से संयोजन प्रमुख श्री सी एस केहरी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित किया। इस कार्यशाला के तहत गांव की महिलाओं को जूट हस्तशिल्प की प्रशिक्षिका श्रीमती भुवनेश्वरी साहू द्वारा तीन महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री सी एस केहरी एवं प्रशिक्षिका श्रीमती साहू ने जूटशिल्प के विविध पहलू एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुशील कामड़े ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं को तीन महीने की अवधि तक 3,000/- रुपये मासिक स्टाइपेड (मानदेय) भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी रजक ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री कमलकांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड से श्री शरद साहू, श्री नितेश तराने, श्री मनोज तथा श्री चितलेख साहू तथा सीएसआर विभाग से श्री बुधेलाल ने विशेष योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षार्थियों सहित आसपास के गांव की महिलाएं भी उपस्थित थी।

०००

▪️
विद्युत जोन के अधिकारी व कर्मचारी कर्म शिरोमणि पुरुस्कार से हुए सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में विद्युत जोन से उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को 02 मई 2024 को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) श्री टी के कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
भिलाई इस्पात संयंत्र के ऐसे कार्मिक, जो अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों से ही सुरक्षा के सम्पूर्ण मापदंडों का पालन करते हुए कंपनी के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए अपने कार्य में नवीनता का प्रदर्शन करते है, उन्हें प्रबंधन द्वारा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम में जनवरी से मार्च 2024 तिमाही में उत्तम कार्य प्रदर्शन हेतु उप प्रबंधक (टेलीकाॅम) श्री हरविंदर सिंह केम्बो को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में माह दिसम्बर 2023 के लिए चार्जमैन कम वरिष्ठ तकनीशियन (एचएमई) श्री बी अपन्ना, माह जनवरी 2024 के लिए चार्जमैन कम वरिष्ठ तकनीशियन (ए एंड डी) श्री धीरेन्द्र कुमार जैन तथा मार्च 2024 के लिए चार्जमैन कम वरिष्ठ तकनीशियन (सीआरएमई) श्री मोहनलाल गांवरे को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (टेलीकॉम) श्री प्रकाश, महाप्रबंधक (ईआरएस) पी के पाढी, महाप्रबंधक (पीएसडी) श्री आर आर ठाकुर, महाप्रबंधक (एच.एम.ई.) श्री एम ए सिद्दकी, महाप्रबंधक (सीआरएमई) श्री अक्षय कुमार नायक, महाप्रबंधक (टीपीआईई) सुश्री एस लक्ष्मी, महाप्रबंधक (ए एंड डी) श्री उमाषंकर बरवाल तथा सहायक महाप्रबंधक (विद्युत) श्री अनुरोध डारहे उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कार्मिक के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया एवं पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा।
कार्यक्रम का समन्वय कार्मिक अधिकारी श्री गिरीष कुमार मढारिया ने तथा संचालन एमटीए (कार्मिक) श्री मिहिर मनोहर ने किया। अनुभाग अधिकारी सुश्री डामेश्वरी बेलसर ने आभार प्रदर्शन किया।

०००

▪️
एबीपी 2024-25 पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु द्वितीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा, एनुअल बिजनेस पर्सपेक्टिव 2024-25 (एबीपी 2024-25) पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु द्वितीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन 04 मई 2024 को सिविक सेंटर स्थित महात्मा गाँधी कला मंदिर में किया गया। यह आयोजन संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री बी के गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता मंचासीन थे।
संवाद सत्र के दौरान प्रश्नों का जवाब देते हुए निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी को बीते वित्त वर्ष की सफलता और श्रेष्ठ उत्पादन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सब के मिलकर काम करने से हासिल हुई है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा, हमे सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देना है। जिसे सभी को फॉलो करना चाहिए। बाजार में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए, हमे लागत नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रतिस्पर्धी बाजार में अग्रणी बने रहने के लिए हमे अपने उत्पादों की बेहतर क्वालिटी और उचित कीमतों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए हमें अपने रॉ मटेरियल की गुणवत्ता को भी बनाये रखना होगा।
संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं उपस्थित कार्यपालक निदेशकों ने संवाद सत्र में अधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिए। जिसमें विगत वर्ष की चुनौतियों तथा वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की योजनाओं, सुधारों, परियोजनों, तकनीकी आवश्यकता आदि के बारे में प्रश्न किये गए। उन्होंने प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा, कि हम प्रयास करेंगे कि आपके उपयुक्त सुझावों को लागू कर पाये।
प्रस्तुतीकरण के बाद भिलाई में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी भिलाई बिरादरी के सदस्यों को अपने मताधिकार का उपयोग करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। दुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 7 मई को मतदान किया जायेगा।
सर्वप्रथम संचालनकर्ता ने आयोजन को प्रतिपादित करते हुए संक्षिप्त विवरण दिया। इसी क्रम में संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग, पीपीसी और वित्त एवं लेखा विभाग की ओर से क्रमशः प्रस्तुतीकरण दिये गए। संयंत्र द्वारा सुरक्षा मानक अपनाते हुए उत्पादन, उत्पादकता और लाभप्रदता बनाये रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों का विवरण दिया गया। सेफ्टी पर प्रस्तुतीकरण सहायक प्रबंधक (एसईडी) श्री जी गौतमन, पीपीसी पर प्रस्तुतीकरण महाप्रबंधक (पीपीसी) श्री व्ही एम कृष्णा और वित्त एवं लेखा पर प्रस्तुतीकरण उप महाप्रबंधक (एफ एंड ए) श्री एच एस गिलहरे एवं उप प्रबंधक (एफ एंड ए) सुश्री निकिता केसवानी ने दिया। स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और भिलाई इस्पात संयंत्र हेतु वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे उत्पादन, अनुरक्षण तथा सुरक्षा के लक्ष्यों पर चर्चा की गयी। प्रस्तुतीकरण के बाद संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में संयंत्र के अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न किये, जिनका उत्तर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशकों ने विषयों के अनुरूप, अनुकूल जवाब दिये।
इसके बाद संयंत्र के निदेशक प्रभारी और सभी कार्यपालक निदेशकगण ने प्रस्तुतीकरण और चर्चाओं पर आधारित क्लोसिंग रिमार्क देकर कार्यक्रम का समापन किया।
एनुअल बिजनेस पर्सपेक्टिव में, सेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा 2024-25 में कंपनी के लिए निर्धारित लक्ष्य, चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों ने, संयंत्र के उच्च प्रबंधन से प्रत्यक्ष रूप से वित्त वर्ष 2024-25 की योजनाओं और वित्त वर्ष 2023-24 में आई चुनौतियों के साथ प्राप्त उपलब्धि पर बातचीत की।
इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन एबीपी 2024-25 से सम्बन्धित सभी प्रभावी सूचनाओं को संयंत्र के अधिकारियों के साथ साथ कार्मिकों तक पहुँचाने के लिए किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (एचआरडी) सुश्री अवंति वुचुला द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (बीई) श्री मनोज कुमार दुबे द्वारा दिया गया।
एबीपी 2024-25 पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु प्रथम संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल 2024 को महात्मा गाँधी कला मंदिर में किया गया था। इस संवाद कार्यक्रम में कलामंदिर के सभागार में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में गिरावट
breaking Chhattisgarh

राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में गिरावट

भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड: कमलजीत-सुरुची ने तोड़ा एशियन गेम्स का रिकॉर्ड
breaking National

भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड: कमलजीत-सुरुची ने तोड़ा एशियन गेम्स का रिकॉर्ड

एन चंद्रशेखरन ही Tata Sons के बॉस रहेंगेः टाटा संस ने Tata Trusts प्रमुख नोएल टाटा की आपत्तियों को खारिज किया, बोला- री-अपॉइंटमेंट पूरी तरह वैध
breaking Chhattisgarh

एन चंद्रशेखरन ही Tata Sons के बॉस रहेंगेः टाटा संस ने Tata Trusts प्रमुख नोएल टाटा की आपत्तियों को खारिज किया, बोला- री-अपॉइंटमेंट पूरी तरह वैध

झीरम घाटी केस: 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई, NIA कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी लड़ाई आगे बढ़ी
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस: 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई, NIA कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी लड़ाई आगे बढ़ी

आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने का हाईकोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर सरकार को 4 हफ्ते की मोहलत
breaking Chhattisgarh

आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने का हाईकोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर सरकार को 4 हफ्ते की मोहलत

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, कई राज्यों में बदले चेहरे
breaking Chhattisgarh

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, कई राज्यों में बदले चेहरे

स्मृति ईरानी को BJP के प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं…
breaking Chhattisgarh

स्मृति ईरानी को BJP के प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं…

अब सैटेलाइट बताएगा खेत में धान है या नहीं, छत्तीसगढ़ में GIS और रिमोट सेंसिंग से होगी पहचान
breaking Chhattisgarh

अब सैटेलाइट बताएगा खेत में धान है या नहीं, छत्तीसगढ़ में GIS और रिमोट सेंसिंग से होगी पहचान

छत्तीसगढ़ में गणेश और दुर्गोत्सव के लिए कड़े निर्देश, सिर्फ कृत्रिम कुंडों में होगा विसर्जन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में गणेश और दुर्गोत्सव के लिए कड़े निर्देश, सिर्फ कृत्रिम कुंडों में होगा विसर्जन

छत्तीसगढ़ के 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले की तैयारी, बिलासपुर-दुर्ग कमिश्नरी पर भी टिकी निगाहें
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले की तैयारी, बिलासपुर-दुर्ग कमिश्नरी पर भी टिकी निगाहें

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी

छत्तीसगढ़ में सिजेरियन डिलीवरी और कई जरूरी गायनी इलाज आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सिजेरियन डिलीवरी और कई जरूरी गायनी इलाज आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ पर मंडराया ‘डीप डिप्रेशन’! अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पर मंडराया ‘डीप डिप्रेशन’! अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, Ex MLA सौरभ सिंह को बनाया गया झारखंड का सह-प्रभारी
breaking Chhattisgarh

पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, Ex MLA सौरभ सिंह को बनाया गया झारखंड का सह-प्रभारी

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन