- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

भिलाई इस्पात संयंत्र ने एनएमडीसी स्टील प्लांट को लाइम की आपूर्ति की

भिलाई इस्पात संयंत्र ने सेल में पहली बार किसी अन्य स्टील प्लांट को लाइम का विक्रय किया है। 8 जुलाई 2024 को जगदलपुर में एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट के लिए 20,000 टन लाइम की पहली खेप को कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) श्री पी के सरकार की उपस्थिति में डोलो कैल्सीनेशन प्लांट (एलडीसीपी) के रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट-3 (आरएमपी-3) से रवाना किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमपी-2 व 3) श्री आर के मुखर्जी, महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट सेल-वर्क्स) श्री आई सेनगुप्ता, महाप्रबंधक (राॅ-मटेरियल विभाग) श्री रंजन भारती, महाप्रबंधक (मार्केटिंग) श्री जगन्नाथ, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री ए सचदेव, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री जे पी एस चैहान तथा महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस-आरएमपी 3) श्री सुशांत पाल उपस्थित थे।
सेल-बीएसपी के मॉडेक्स कार्यक्रम के तहत जून 2018 में स्थापित रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट-3 एक नई और आधुनिक इकाई है। एनएमडीसी स्टील प्लांट को आपूर्ति की जा रही लाइम की पहली खेप को हरी झंडी दिखाते हुए, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने आरएमपी-3 टीम और सहयोगी विभागों को बधाई दी। एनएमडीसी स्टील प्लांट को लाइम आपूर्ति के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने आरएमपी-3 बिरादरी को प्रेरित किया। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता के मार्गदर्शन में, एनएमडीसी के प्लांट को लाइम आपूर्ति करने की पहल से न केवल आरएमपी-3 में संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि इससे संयंत्र को लाभ भी प्राप्त होगा। लाइम के अत्यधिक हाइड्रोस्कोपिक होने के कारण एनएमडीसी प्लांट को आपूर्ति किए गए लाइम की उचित पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
आरएमपी-3 का प्रमुख कार्य फ्लक्स का कैल्सीनेशन करना है, जिसे इस्पात शुद्धिकरण प्रक्रिया में उपयोग हेतु बीएसपी की स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में आपूर्ति की जाती है। इस्पात निर्माण में दैनिक मांग को पूरा करने के लिए उचित फ्लक्स जैसे लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट की उपलब्धता आवश्यक है। आरएमपी-3 सेल में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली लाइम का उत्पादन करता है। बीएसपी द्वारा आपूर्ति की गई लाइम, एनएमडीसी स्टील प्लांट में उच्च उत्पादन के लिए स्टील निर्माण प्रक्रिया के स्टेबलाइजेशन में सहयोग करेगा।
पांच वर्टीकल पीएफआर-टाइप गैस-फायर्ड किल्नस और अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट-3, लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट के उत्पादन का सबसे उपयुक्त व किफायती विकल्प बन गया है। इन कारणों से उचित दर पर एनएमडीसी प्लांट को लाइम आपूर्ति किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आरएमपी-3 ने लाइम की गुणवत्ता में सुधार के लिए सेल के आईएसपी प्लांट को तकनीकी सहायता भी प्रदान की है।
महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमपी-2 व 3) श्री रतन मुखर्जी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) और मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) को उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आरएमपी-3 की संकल्पित टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि भिलाई इस्पात संयंत्र की फ्लक्स मांग को पूरा करने और सेल-बीएसपी के लिए लाभ अर्जित करने के लिए संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने एनएमडीसी स्टील प्लांट को सफलतापूर्वक लाइम आपूर्ति करने में उनके योगदान के लिए महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस-आरएमपी 3) श्री सुशांत पाल और टीम के अन्य सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।
—————————-
सामग्री प्रबंधन विभाग में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग में 09 जुलाई 2024 को महिला उद्यमियों के विकास के लिये मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) के सभागार में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा थे। अंचल की प्रमुख समाजसेवी महिला संगठनों में से एक इस्पात नगरी भिलाई की सशक्त महिला संगठन भिलाई महिला समाज विभिन्न उद्यम इकाइयों का संचालन करती है, इसलिए इसके प्रथम चरण में भिलाई महिला समाज की कार्यकारिणी की पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों से संवाद कर उनके उत्पाद, क्षमताओं और उन्हें व्यावसाय में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्हें भिलाई इस्पात संयंत्र की क्रय पाॅलिसी और एमएसएमई के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषयों से भी अवगत कराया गया। महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों को एक सार्थक मंच प्रदान किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र, महिला उद्यमियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महिला उद्यमियों को हरसंभव रूप से सहायता प्रदान करने के लिए संयंत्र हमेशा तैयार रहता है।
कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की ओर से भिलाई महिला समाज की कार्यकारिणी के सदस्य, महासचिव श्रीमती साधना गोयल, सहसचिव श्रीमती सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन एवं सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपन्विता पाल उपस्थित थी। भिलाई इस्पात संयंत्र से महाप्रबंधक (परचेस) श्री अयन मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (परचेस) श्रीमती सुमन लता तथा विक्रेता विकास सेल से महाप्रबंधक श्री मनोहर शर्मा, सहायक महाप्रबंधक श्री प्रशांत जानकी एवं उप प्रबंधक (एडी एंड व्हीडी) श्री पुरषोत्तम जगबन्धु सहित सामग्री प्रबंधन विभाग के अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
—————–
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु मॉड्यूल का उद्घाटन

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर के लिए मॉड्यूल का उद्घाटन 10 जुलाई, 2024 को इस्पात भवन में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) श्री असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्रीमती नीना जायसवाल, महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड बीपी) श्री जगन्नाथ रथ सहित सी एंड आईटी तथा मार्केटिंग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती ने सही समय पर परियोजना के निष्पादन के लिए सी एंड आईटी टीम और मार्केटिंग टीम को बधाई दी| उन्होंने कहा, कि हमारे काम में पारदर्शिता और व्यवस्थित कार्यशैली में वृद्धि के लिए डिजिटलीकरण की दिशा में हमें ऐसे और कदम उठाए जाने चाहिए। वर्तमान में एम एंड बीपी विभाग द्वारा जारी डिलीवरी ऑर्डर मैन्युअल रूप से हस्ताक्षरित होते हैं और ग्राहक प्रतिनिधियों को एम एंड बीपी विभाग से डिलीवरी ऑर्डर व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करना पड़ता है। ग्राहक संतुष्टिकरण को सुनिश्चित करने व बढ़ाने के लिए, डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु यह नई पहल भिलाई इस्पात संयंत्र के सी एंड आईटी विभाग द्वारा विकसित की गई है। इस नए मॉड्यूल के साथ, अधिकृत विपणन अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर वाले डिलीवरी ऑर्डर सीधे ग्राहकों को ई-मेल किए जाएंगे। ग्राहक प्रतिनिधियों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किया जा रहा है, जो इस प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायक होगा।
मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) असित साहा एवं मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा ने भी इस मॉड्यूल को अधिक व्यवस्थित और ग्राहक-अनुकूल बनाने के लिए अपने अंतर्दृष्टि और सुझाव साझा किए। इस परियोजना में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री चौहान और सहायक महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री रितेश अवधिया ने एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी और डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर मॉड्यूल के विषय में सविस्तार चर्चा करते हुए भविष्य में सुधार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु यह मॉड्यूल न केवल कागज रहित कामकाज की दिशा में एक कदम है, बल्कि इसके और भी कई अन्य लाभ हैं, जिसमें ग्राहकों/अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ सीधे हस्तनांतरण रहित दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से शेयर करना, ग्राहक के पोर्टल में दस्तावेजों की दृश्यता के द्वारा पारदर्शिता में वृद्धि और सिस्टम के उपयोग में आसानी आदि शामिल है।
—————————-
बार एंड रॉड मिल ने टीएमटी बार रोलिंग में बनाया नया दैनिक कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) ने 10 मिमी व्यास में टीएमटी बार की रोलिंग में एक नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। 10 जुलाई 2024 को मिल ने टीएमटी 10 एमएम में 2589 टन की रोलिंग कर, 07 जुलाई 2024 को टीएमटी 10 एमएम में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड 2579 टन को पार किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने टीएमटी 10 एमएम के रोलिंग में नए रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए बीआरएम और सहयोगी एजेंसियों की टीम को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि 07 जुलाई 2024 को बीआरएम ने टीएमटी 10 एमएम में 2579 टन टीएमटी बार की रोलिंग कर, 25 सितंबर 2023 को टीएमटी 10 एमएम में रोल किए गए 2562 टन के पिछले रिकॉर्ड को पार किया था।
——————–
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)