- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई का बेटा अनुपम भट्टाचार्य ने मुंबई में T Series Zamaana Lage Music Contest में 3रा स्थान अर्जित कर भिलाईवासियों का नाम गौरवान्वित किया : ज्ञात हो कि अनुपम भट्टाचार्य के पिता अमिताभ भट्टाचार्य भिलाई नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर हैं.
भिलाई का बेटा अनुपम भट्टाचार्य ने मुंबई में T Series Zamaana Lage Music Contest में 3रा स्थान अर्जित कर भिलाईवासियों का नाम गौरवान्वित किया : ज्ञात हो कि अनुपम भट्टाचार्य के पिता अमिताभ भट्टाचार्य भिलाई नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर हैं.
छत्तीसगढ़ आसपास
11 जुलाई, 2025
T Series Zamaana Lage Music Contest आयोजित किया था. इस प्रतियोगिता में लाखों प्रतिभागियों ने भाग लिया था.
यह प्रतियोगिता 20 जून को T Series द्वारा आयोजित कि गई थी ,जिसका रिजल्ट 9 जुलाई को T Series द्वारा जारी किया गया , जिसमें भिलाई के अनुपम भट्टाचार्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया !
यह सॉन्ग अनुराग बासु कि फिल्म मेट्रो इन दिनों से है और हाल ही में 4 जुलाई को पूरे भारत वर्ष में रिलीज हुई है !
इस फिल्म के ओरिजनल गाने “जमाना लगे” को मशहूर गायक अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने गाया है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, और इसके बोल कैसर उल जाफरी और संदीप श्रीवास्तव ने लिखे हैं। यह गाना अनुराग बसु की फिल्म “मेट्रो… इन दिनों” का है।
आपको बता दे , कि अनुपम भट्टाचार्य खैरागढ़ इंदिरा संगीत एवं कला महा विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर तकरीबन कुछ वर्षों से मुंबई में रहकर अपना मुकाम हासिल करने हेतु संघर्ष रत है , वे होटल ताज मुंबई एवं मुंबई से आसपास महानगरों जैसे पुणे, लोनावाला में अपना प्राइवेट शो करते है !

अनुपम भट्टाचार्य द्वारा ज़माना लगे इस कवर को सुदीप जाटव ने मिक्स किया है.
अनुपम भट्टाचार्य की इस उपलब्धि के लिए ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ परिवार की तरफ से भी बधाई एव शुभकामनाएं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)