• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
662

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के उपयोगिताएं संगठन द्वारा ठेका श्रमिकों के लिए सुरक्षा पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित : मुख्यअतिथि मुख्य महाप्रबंधक [सुरक्षा एवं अग्नि सेवाएं] डी. सतपथी और अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक [उपयोगिताएं] जेपी सिंह ने की : समारोह में 10 ठेका कर्मियों को सम्मानित किया गया

भिलाई इस्पात संयंत्र के उपयोगिताएं संगठन द्वारा ठेका श्रमिक सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संयंत्र परिसर स्थित वर्क्स बिल्डिंग-3 सभागार में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्नि सेवाएं) श्री डी. सतपथी के मुख्य आतिथ्य में कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने, सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले श्रमिकों को सम्मानित व प्रेरित करने के लिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) श्री जे. पी. सिंह ने की। समारोह में कुल 10 ठेका कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को सम्मानित करना था। इस अवसर पर ठेका श्रमिकों को तीन श्रेणियों सुरक्षा सर्वोत्तम, सुरक्षा अनमोल तथा सुरक्षा दक्ष श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसके अंतर्गत सुरक्षा सर्वाेत्तम से 02 श्रमिक को, सुरक्षा अनमोल से 02 श्रमिक और सुरक्षा दक्ष से 06 श्रमिकों पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (पीएलईएम) श्री एम. वी. बाबू, महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) श्री एस. के. बेहरा, महाप्रबंधक (ओपी-2) श्री नदीम खान सहित उपयोगिताएं संगठन के विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सुरक्षा पुरस्कार पहल की सराहना की। उन्होंने संयंत्र में ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने और सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। संयंत्र के भीतर और बाहर, जीवन के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रथाओं का पालन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) श्री एस. पी. निगम, द्वारा किया गया।

▪️
मानसून में डेंगू के रोकथाम हेतु बीएसपी का अभियान जारी : 37251 आवासों का किया गया सर्वे

मानसून में डेंगू के रोकथाम हेतु बीएसपी का अभियान जारी, 37251 आवासों का किया गया सर्वे
मानसून के आगमन के साथ ही जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इन बीमारियों की रोकथाम और नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र का नगर सेवाएं विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग सतत रूप से प्रयासरत है। डेंगू, मलेरिया, टायफाइड एवं दस्त जैसी जल एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण, निरीक्षण, दवाइयों का वितरण एवं कीटनाशक छिड़काव जैसे बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शहरवासियों को स्वच्छता एवं सतर्कता के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अभियान के तहत 27 जून 2025 से 11 जुलाई 2025 तक इस्पात नगरी के विभिन्न सेक्टरों में कुल 37251 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त अवधि में इस्पात नगरी के विभिन्न सेक्टरों में किये गये मकानों के सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत कुल 26682 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 3906 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 2979 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 730 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 4783 कंटेनरों, 764 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व कीटनाशकों का छिड़काव आदि किया गया है। साथ ही 7184 पानी के अन्य पात्रों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें से 5558 पात्रों को खाली कराया गया। 14931 घरों में टेमिफॉस का वितरण तथा 3500 घरों में छिड़काव किया गया। 15 दिनों से चल रहे इस अभियान के अंतर्गत कुल 3984 घरों में लार्वा पाए गए, जिन्हें नष्ट कराकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया।
इस अभियान के तहत, 11 जुलाई 2025 को इस्पात नगरी के सेक्टर-1 में कुल 1955 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। कुल 1416 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 226 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 174 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 55 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 208 कंटेनरों, 38 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व कीटनाशकों का छिड़काव आदि किया गया है। साथ ही 449 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 406 पात्रों को खाली कराया गया। 922 घरों में टेमिफॉस का वितरण तथा 266 घरों में कीटनाशक का स्प्रे किया गया।
10 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर-1, 2 4, 6 में कुल 3671 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। कुल 2803 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 612 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 338 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 77 टंकियों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त 581 कंटेनरों, 71 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व कीटनाशक का छिड़काव आदि किया गया है। 773 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 619 पात्रों को खाली कराया गया। 1477 घरों में टेमिफॉस का वितरण तथा 489 घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया।
नगर सेवाएं विभाग ने सभी शहरवासियों से अपील कि है कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। डेंगू से बचने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है, अत: डेंगू से बचाव के उपायों को अवश्य अपनाएं। जैसे कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें व धूप में सुखाकर प्रयोग करें, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें, घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली/परदे लगायें, पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

▪️
बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विश्व जनसंख्या दिवस 2025 का आयोजन : कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. एम. रविंद्रनाथ ने किया एवं साथ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरभ मुखर्जी और डॉ. उदय कुमार भी उपस्थित थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विश्व जनसंख्या दिवस 2025 का आयोजन
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में 11 जुलाई 2025 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जेएलएन चिकित्सालय में इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस “सुनियोजित अभिभावकत्व के लिए गर्भधारण के समय और अंतराल का स्वस्थ निर्धारण” थीम पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रविंद्रनाथ एवं विशिष्ट अतिथिगण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरभ मुखर्जी एवं डॉ. उदय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात डॉ. एम. रविंद्रनाथ ने फीता काटकर पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसंख्या वृद्धि से संबंधित जागरूकता पर आधारित एक विशेष पैम्फलेट का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में पी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इन पोस्टरों में जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े तथ्य, समाधान और सामाजिक संदेशों को कलात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया था।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ.रविंद्रनाथ ने कहा कि,”जनसंख्या वृद्धि देश और विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। जब तक हम सभी नागरिक इस मुद्दे पर जागरूक नहीं होंगे, तब तक कोई भी नीति या कार्यक्रम प्रभावशाली रूप से क्रियान्वित नही हो पाएगी। आज का यह आयोजन उसी जन-जागरूकता की दिशा में एक ठोस पहल है”।
इसके उपरांत चिकित्सालय के डीएनबी चिकित्सकों — डॉ. अर्चिता, डॉ. सोनाली, डॉ. अन्नपूर्णा, डॉ. तान्या, डॉ. गीता, डॉ. साधिर, डॉ. श्रद्धा, डॉ. पारुल और डॉ. आकाश द्वारा जनसंख्या जागरूकता विषय पर एक प्रभावशाली स्किट और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने अत्यंत सराहा।
इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस हॉल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जेएलएन चिकित्सालय, नर्सिंग कॉलेज और अन्य विभागों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। इसी क्रम में पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शनी, क्विज़ प्रतियोगिता विजेताओं और स्किट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण डॉ. नीना गुहा ने प्रस्तुत किया एवं जनसंख्या नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभदीप कौर द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हिमानी गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन